फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian national congress dig on pm modi on Failure in nsg membership

एनएसजी विफलता पर सोशल मीडिया में मोदी पर तंज कस रही कांग्रेस, जारी किए पोस्टर

Sun, 26 Jun 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Jun 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
indian national congress dig on pm modi on Failure in nsg membership
ट्विटर पर पोस्टरों के जरिए मोदी को खामोश रहने की दी नसीहत

एनएसजी मामले पर भारत को विफलता क्या मिली, कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर के जरिए मोदी के खिलाफ पोस्टर वार शुरू किया है। पोस्टर में मोदी को नसीहत देने के साथ उन पर तंज भी कसा गया है।

विज्ञापन


एनएसजी की विफलता के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो पोस्टर जारी किए हैं। पहले पोस्टर में राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा की मोदी को नसीहत है। वहीं, दूसरी तस्वीर में पूर्व पीएम मनमोहन की सादगी के साथ मोदी की आक्रामकता की तुलना करते हुए उन पर तंज कसा गया है।
विज्ञापन


पोस्टर में सिंह की सादगी वाली तस्वीर पेश कर कांग्रेस ने मोदी को खामोश रह कर मेहनत करने की नसीहत दी है। वहीं, मोदी की आक्रामकता वाली तस्वीर के जरिए उन पर एनएसजी की विफलता का आरोप मढ़ा गया है। पीएम मोदी को नसीहत देते हुए मनमोहन की तस्वीर वाले पोस्टर में मोटे अक्षरों में लिखा है कि मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनमोहन के कार्यकाल का गुणगान करते हुए कांग्रेस ने लिखा है कि खामोशी से उन्होंने परमाणु सौदों पर 34 साल से लगे प्रतिबंध को खत्म किया। वहीं, मोदी शोर मचाकर एनएसजी की सदस्यता लेने में विफल रहे हैं।


इससे पहले जारी आनंद शर्मा की तस्वीर वाले पोस्टर में कहा गया है कि पीएम मोदी को यह समझने की जरूरत है कि कूटनीति में गहराई और गंभीरता की आवश्यकता होती है। सार्वजनिक स्तर पर तमाशे की नहीं। दरअसल एनएसजी विफलता के बाद मोदी पर ऐसा ही हमला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से आया है। उन्होंने कहा है कि इवेंट कार्यक्रमों के जरिए विदेश नीति तय नहीं होती है।


सभी पोस्टर @INCIndia से।
Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed