{"_id":"56edab9e4f1c1b4c5f8b5500","slug":"indian-national-congress-attacks-on-amit-shah-and-narendra-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'शॉपिंग लिस्ट लेकर घूम रही है मोदी और शाह की जोड़ी'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'शॉपिंग लिस्ट लेकर घूम रही है मोदी और शाह की जोड़ी'
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 20 Mar 2016 05:20 AM IST
सार
- प्रधानमंत्री पर लगाया भ्रष्टाचार को सह देने का आरोप
- परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का मांगा इस्तीफा
- भाजपा और केन्द्र सरकार खाओ, खिलाओ, अपनों को बचाओं की राह पर
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में राजनैतिक संकट को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव और पार्टी के प्रवक्ता दिग्विजय सिंह ने कहा कि दो हंसो का यह जोड़ा शॉपिंग लिस्ट लेकर घूम रहा है। इसमें उन कांग्रेस नेताओं के नाम हैं , जिनका पार्टी और इसकी विचारधारा से कोई खास लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम पर भ्रष्टाचार को सह देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
दिग्विजय ने कहा कि भाजपा और केन्द्र सरकार दोनों खाओ, खिलाओ और अपने लोगों को बचाओं की नीति पर चल रही है। पीएम की नाक के नीचे भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उनके ओएसडी एसएम कोल्हापुरकर गड़बड़ कर रहे हैं। जोजिला पास (जम्मू-कश्मीर) में 10,500 करोड़ रुपये के ठेका सीवीसी के नियमों को ताक पर रख कर सिंगल बिडिंग के आधार पर आवंटित कर दिया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कोल्हापुरकर और नितिन गडकरी सहपाठी हैं।
विज्ञापन
कोल्हापुरकर को परियोजनाओं और निविदा आदि में हेर-फेर करने में महारत हासिल है। अब वह भूतल परिवहन मंत्रालय में नितिन गडकरी के विशेष कार्यअधिकारी हैं तथा 70 हजार करोड़ रुपये के ठेके के मामले को भी डील करेंगे। जबकि कप्रधानमंत्री कहते हैं कि वह देश के पहले चौकीदार है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हमने देश के चौकीदार को चोर पकड़कर सौंप दिया है और हम देखना चाहते हैं कि वह आगे क्या करते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कोल्हापुरकर को बचाया जा रहा है। उन्हें नागपुर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसीपी ने आरोपी बनाया था, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने आरोप पत्र में कोल्हापुरकर के वरिष्ठ और उनसे कनिष्ठ अफसर को तो आरोपी बनाए रखा , लेकिन कोल्हापुरकर का नाम हटा दिया गया। ऐसा एक नहीं दूसरे मामले में भी हुआ। इसी तरह से केन्द्र में राजग की सरकार आने के बाद आरटीआई कार्यकर्ता सतीश सेट्टी की हत्या तथा पूणे-मुंबई राजमार्ग पर सरकारी, वन विभाग की जमीन की लूट मामले की सीबीआई जांच को भी बंद करने का दबाव बनाया जा रहा है।