फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian ministers rebuke German magazine Der Spiegel for ‘racist’ cartoon mocking population size

Der Spiegel: जर्मनी की मैगजीन ने भारत की बढ़ती जनसंख्या पर छापा विवादित कार्टून, आईटी मंत्री ने कही ये बात

Wed, 26 Apr 2023 09:53 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 26 Apr 2023 09:53 AM IST
सार

कार्टून में दो ट्रेन दिखाई गई हैं। एक तरफ जहां लोगों से खचाखच भरी हुई जर्जर पुरानी भारतीय रेलगाड़ी को दिखाया गया है, जिसके ऊपर भारतीय तिरंगा लिए लोग बैठे हैं। वहीं, एक अलग ट्रैक पर चीन की बुलेट ट्रेन दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Indian ministers rebuke German magazine Der Spiegel for ‘racist’ cartoon mocking population size
भारत की बढ़ती जनसंख्या वाले कार्टून पर भड़के मंत्री। - फोटो : social media

विस्तार

भारत हाल ही में दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन गया है। इसका मजाक उड़ाते हुए जर्मनी की पत्रिका डेर स्पीगल ने एक कार्टून छापा है। कार्टून के जरिए भारत की जनसंख्या को चीन से आगे निकलते हुए दिखाया गया है। इस पर भारतीय मंत्री भड़क उठे हैं। उन्होंने इसे नस्लवादी बताया है।  

विज्ञापन

 

भारतीय ट्रेन को दिखाया जर्जर

कार्टून में दो ट्रेन दिखाई गई हैं। एक तरफ जहां लोगों से खचाखच भरी हुई जर्जर पुरानी भारतीय रेलगाड़ी को दिखाया गया है, जिसके ऊपर भारतीय तिरंगा लिए लोग बैठे हैं। वहीं, एक अलग ट्रैक पर चीन की बुलेट ट्रेन दिखाई दे रही है, जिसमें महज दो चालक बैठे हुए हैं। इस कार्टून के जरिए चीन की तकनीकी प्रगति को दिखाया गया है, जबकि भारत को चरमराते हुए इंफ्रास्टक्चर के साथ पेश किया गया है। 

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है। जबकि चीन की आबादी 142.57 करोड़ है।


जर्मनी से बड़ी होगी अर्थव्यवस्था

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था जर्मनी से बहुत बड़ी होगी। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रिय कार्टूनिस्ट डेर स्पीगल भारत का मजाक उड़ाने के आपके प्रयास के बावजूद पीएम मोदी के तहत भारत के खिलाफ दांव लगाना स्मार्ट नहीं है, कुछ वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था जर्मनी से बड़ी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि कुछ भारतीयों ने इस कार्टून को सही बताया है। उनका कहना है कि यह सच है कि त्योहारों के दौरान लाखों भारतीय घर जाते हैं, तो कुछ ट्रेनें इस कार्टून की तरह ही दिखती हैं।

 

चीन के आगे झूक रहा जापान

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने भी इस कार्टून की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद नस्लवादी है। डेर स्पीगल द्वारा भारत को इस तरह चित्रित करना वास्तविकता से कोई समानता नहीं रखता है। इसका मकसद भारत को नीचा दिखाना और चीन के आगे झुकना है।

उन्होंने आगे लिखा कि यह न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित भारत के सफल मंगल मिशन का मजाक उड़ाने वाले नस्लवादी कार्टून से भी बुरा है। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed