{"_id":"5d26a1b08ebc3e6ce559b5bf","slug":"indian-meteorological-department-said-delhiites-have-to-wait-for-four-days-for-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के लिए दिल्ली को करना होगा इंतजार, चार दिन बाद बरसेंगे बादल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बारिश के लिए दिल्ली को करना होगा इंतजार, चार दिन बाद बरसेंगे बादल
Thu, 11 Jul 2019 08:10 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 11 Jul 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
भारत की राजधानी दिल्ली को अभी मानसून के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में बारिश नहीं होगी और आर्द्र स्थितियों के रहने की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को थोड़ी बूंदा-बांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि धूल और उमस की स्थिति बनी रह सकती है। मंगलवार तक दिल्ली में 0.4 एमएम की बारिश हुई है। जबकि पांच जुलाई को मानसून दिल्ली में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बारिश न होने के कारण राजधानी में एक बार फिर से तापमान बढ़ सकता है।
विज्ञापन
मौसम में आर्द्रता बनी रहेगी। 15 जुलाई से दिल्ली में बारिश के लौटने की उम्मीद है। बुधवार को दिल्ली का तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी की रही। केंद्रीय मंत्रालय के तहत आने वाले एक निकाय सफर ने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बारिश के बाद सुधार आएगा।
विज्ञापन