{"_id":"5af18a664f1c1b042e8b7a98","slug":"indian-it-companies-to-open-huge-jobs-in-april-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय आईटी कंपनियां जल्द खोलेंगी भारी रोजगार के अवसर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय आईटी कंपनियां जल्द खोलेंगी भारी रोजगार के अवसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 May 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
भारतीय आईटी कंपनियां अप्रैल से सितंबर अवधि में भर्तियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रही है। ऐसा एक सर्वे में कहा गया है। सर्वे के अनुसार श्रम बाजार का परिदृश्य बेहतर संभावनाओं से भरा दिख रहा है। एक्सपेरिस आईटी मैनपावरग्रुप इंडिया द्वारा किये सर्वे के मुताबिक भारतीय आईटी नियोक्ता अगले दो तिमाहियों में लोगों को नौकरी देने का सिलसिला बरकरार रखेंगे।
विज्ञापन
इस शोध के अनुसार हजारों की संख्या में होने वाली इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य विश्व में दिख रहे तकनीकी व्यवधान, और तेज रफ्तार से बदलती तकनीकी को अपनाने के लिए संस्थानों को प्रशिक्षित लोगों की सेना चाहिए। जो पहले ही दिन से काम करने में सक्षम हो। एक्सपेरिस आईटी मैनपावरग्रुप इंडिया के अध्यक्ष मनमीत सिंह ने कहा कि वांछित व वास्तविक आईटी पेशेवरों के बीच अभी भी काफी फासला है और इनके बीच कौशल की कमी एक बड़ी बाधा बनी हुई है।
विज्ञापन
सर्वे ने आने वाले अप्रैल सितंबर अवधि के परिदृश्य को सकारात्मक बताते हुए, 52 फीसदी नौकरियों की भर्ती की संभावना जताई है। कंपनियों के बीच प्रशिक्षित नए आईटी स्नातकों की मांग है। कुछ कंपनियां तो अपनी नौकरियों की संख्या का पांच फीसदी नए युवाओं के लिए आरक्षित कर रहीं हैं।
विज्ञापन