फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian industry may increase salary by more than ten percent this year

अपरेजल में इस बार बल्ले-बल्ले, मध्यम स्तर के पेशेवरों को सबसे ज्यादा लाभ

Wed, 19 Feb 2020 09:19 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 19 Feb 2020 09:19 PM IST
सार

एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि यह वृद्धि साल 2019 की वार्षिक वृद्धि से कहीं ऊंची होगी।

विज्ञापन
Indian industry may increase salary by more than ten percent this year
1 - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय उद्योग जगत 2020 के मौजूदा समीक्षा सत्र में कर्मचारियों के लिए दहाई अंक में वेतन वृद्धि कर सकता है। एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि यह वृद्धि साल 2019 की वार्षिक वृद्धि से कहीं ऊंची होगी। अधिकांश प्रबंधकों का कहना है कि मध्यम स्तर के पेशेवरों को 20 से 30 प्रतिशत तक की वेतन वृद्धि हासिल हो सकती है।

विज्ञापन


टाइम्स जॉब की ओर से किए गए एक हालिया अध्ययन के मुताबिक उद्योगों के विभिन्न क्षेत्रों में 30 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इस सर्वे के लिए करीब 1,296 नियुक्ति प्रबंधकों से 2020 को लेकर बातचीत की गई, साथ ही उनकी प्रतिक्रिया जानी गई। विभिन्न कार्यक्षेत्रों में कार्यरत इन प्रबंधकों में से 80 प्रतिशत ने बताया कि 2020 में औसत वेतन मूल्यांकन पिछले साल के मुकाबले ऊंचा ही रहेगा।
विज्ञापन


सर्वे में करीब 41 प्रतिशत मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधकों ने यह भी कहा है कि स्थान के हिसाब से यदि बात की जाए तो देश की सूचना प्रौद्योगिकी राजधानी बंगलूरू इस साल वेतन वृद्धि के मामले में सबसे आगे होगी। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और फिर मुंबई के पेशेवरों का वेतन वृद्धि के मामले में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में इस साल अन्य सभी क्षेत्रों के मुकाबले कहीं अधिक वेतन वृद्धि देखने को मिलेगी। यह क्षेत्र अन्य सभी क्षेत्रों को इस मामले में पीछे छोड़ देगा। वेतन वृद्धि समीक्षा के मामले में आईटी सबसे आगे रहेगा, उसके बाद मीडिया, मनोरंजन और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र का क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान रहेगा।

इन क्षेत्रों में फीकी रह सकती है वेतन वृद्धि
टाइम्स जॉब के इस सर्वे के अनुसार साल 2020 में बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा (बीएफएसआई), बीपीओ और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में वेतन समीक्षा फीकी रह सकती है। कारण कि बीते कुछ समय से इन क्षेत्रों में कारोबारी परिदृश्य काफी उत्साहवर्धक नहीं रहा है।

हर कंपनी चाहेगी प्रतिभावान कर्मचारी

टाइम्स जॉब और टेक गिग के व्यवसाय प्रमुख संजय गोयल का कहना है कि पिछले कई सालों से विभिन्न कारकों का वेतन समीक्षा मॉडल पर प्रभाव पड़ता रहा है, लेकिन मौजूदा कड़ी प्रतिस्पर्धा के माहौल में हर कंपनी सबसे अच्छी प्रतिभा वाले कर्मचारियों को अपने पास बनाए रखना चाहती है। ऐसे में उन कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए संतोषजनक वेतन उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।

ऐसी हो सकती है आपकी वेतन वृद्धि

इस अध्ययन में भाग लेने वाले करीब 68 प्रतिशत एचआर प्रबंधकों का कहना है कि इस साल मध्यम स्तर के पेशेवरों को सबसे अच्छी वेतन वृद्धि मिल सकती है, जो करीब 20 से 30 प्रतिशत तक रह सकती है। दूसरी तरफ 44 प्रतिशत प्रबंधकों का कहना है कि शीर्ष स्तर के पेशेवरों को भी सबसे ऊंची वेतन वृद्धि मिल सकती है। अध्ययन में अनुमान जताया गया है कि वरिष्ठ स्तर पर करीब 40 प्रतिशत तक की वेतन वृद्धि हासिल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed