फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian government wants to be a cashless society

सरकार चाहती है कैशलेस हो भारतीय सोसाइटी

Wed, 23 Nov 2016 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 04:20 AM IST
विज्ञापन
Indian government wants to be a cashless society
सरकार चाहती है कि भारत में भी कैशलेस सोसाइटी बने और यहां भी दुनिया के अन्य देशों की तरह वस्तु एवं सेवाओं की खरीदारी या उपयोग के लिए कैशलेस ट्रांजेक्शन हो। इसका संकेत वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को दिया और वे पहले भी ऐसा कह चुके हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा कि दुनियाभर में कैशलेस का चलन बढ़ रहा है। इस समय दुनियाभर में नकदी में होने वाले ट्रांजेक्शन की औसत दर चार फीसदी है, जबकि भारत में इसकी औसत दर 12 फीसदी है। सरकार का प्रयास है कि यह एक अंक में आए।
विज्ञापन


कैशलेस ट्रांजेक्शन के बढ़ते चलन का जिक्र करते हुए जेटली ने कहा कि पहले मोबाइल फोन का जिक्र अमीर आदमी को लेकर होता था। आज मोबाइल कितनी सुविधाएं दे रहा है। कई चीजें डिजिटल हो गयी हैं। डिजिटल उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काले धन पर मोदी सरकार की पहल गिनाते हुए जेटली ने कहा कि उनका पहला फैसला ही काले धन के खिलाफ था। सरकार ने पहले एसआईटी बनायी, दूसरी पहल थी जनधन योजना। इसके बाद सरकार ने काला धन रखने वालों को मौका दिया कि अपना कालाधन सार्वजनिक करो। ऐसे लोगों को 45 फीसदी टैक्स में जमा कराने का अवसर दिया। ढाई साल का यह कदम 70 सालों के कालेधन को खत्म करने वाला था।


गोपनीयता के लिए पहले एटीएम रिकैलीब्रेट नहीं किए
उन्होंने यह भी बताया कि आखिर 8 नवंबर से पहले देश के एटीएम को रिकैलिब्रेट क्यों नहीं कर पाए। वित्त मंत्री ने कहा कि 8 नवंबर से पहले हम ऐसा नहीं कर सकते थे, क्योंकि कालेधन को रोकने के उद्देश्य से नोटबंदी को गोपनीय रखना था। उल्लेखनीय है कि नोटबंदी की घोषणा के एक दिन बाद भी संवाददाताओं से बातचीत में जेटली ने कहा था कि इस कदम से ई-ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिलेगा और कैशलेस सोसाइटी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed