{"_id":"5bb09bc9867a554f1c0ee7b6","slug":"indian-flag-seen-upside-down-at-bjp-rally-in-kathu-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ: भाजपा विधायक की मौजूदगी में रैली में लहराया उल्टा तिरंगा, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कठुआ: भाजपा विधायक की मौजूदगी में रैली में लहराया उल्टा तिरंगा, मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 30 Sep 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की रैली में राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लहराया गया। जिसके बाद पुलिस ने तिरंगे के अपमान के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। ये रैली भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जसरोटिया की ओर से आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि शुक्रवार को राष्ट्रीय सम्मान का अपमान निरोधक कानून की धारा 2 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने वीडियो भी सौंपा
मामले पर स्थानीय निवासी विनोद निझावन का कहना है कि गुरुवार को जिस रैली में तिरंगे का अपमान हुआ है, वह पूर्व मंत्री जसरोटिया और भाजपा उम्मीदवार राहुल देव शर्मा की अगुवाई में निकाली गई थी। गुरुवार को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वार्ड नंबर 19 से नामांकन दाखिल करने गए शर्मा के साथ कठुआ के विधायक जसरोटिया भी थे।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने एक वीडियो भी सौंपा है, जिसमें भाजपा विधायक के पीछे खड़ा व्यक्ति तिरंगा उल्टा पकड़े दिख रहा है। दो किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक निकले जुलूस में तिरंगा उल्टा ही पकड़े रखा। उन्होंने अपने घर से जुलूस निकाला था। अधिकारी का कहना है कि जांच की जा रही है।