फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian firm in Rafale controversy denies irregularities releases proof

राफेल विवाद: भारतीय कंपनी ने नकारे ‘बिचौलिया’ होने के आरोप

Wed, 07 Apr 2021 03:59 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Apr 2021 03:59 AM IST
सार

  • भारतीय कंपनी ने कहा कि फ्रांसीसी कंपनी को सप्लाई किए थे लड़ाकू विमान के 50 मॉडल
  • मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एजेंसे फ्रांस एंटीकरप्शन के इंस्पेक्टरों को इन मॉडलों के बनाए जाने का कोई सबूत नहीं मिला था
  • इस रिपोर्ट के बाद भारतीय राजनीति सोमवार को एक बार फिर राफेल खरीद घोटाले के शोर से गरमा गई

विज्ञापन
Indian firm in Rafale controversy denies irregularities releases proof
राफेल लड़ाकू विमान। - फोटो : ANI

विस्तार

राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में दोबारा गरमाए घोटाले के आरोपों के बीच मंगलवार को वह भारतीय कंपनी भी सामने आई, जिस पर फ्रांसीसी मीडिया ने इस सौदे में ‘बिचौलिया’ के तौर पर कमीशन खाने का आरोप लगाया था। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि उसने राफेल की निर्माता कंपनी दसॉल्ट एविएशन को इस विमान के 50 नकली मॉडल (प्रतिकृति) सप्लाई की थीं।

विज्ञापन


फ्रांसीसी पब्लिकेशन मीडियापार्ट ने अपने देश की एंटी करप्शन एजेंसी की एक जांच के हवाले से रिपोर्ट पेश की थी कि दसॉल्ट एविएशन ने डेफसिस सॉल्यूशंस को 10 लाख यूरो (करीब 8.51 करोड़ रुपये) का भुगतान किया था। यह भुगतान विमान के 50 मॉडलों के लिए किया गया था, जो ‘तोहफे’ में दिए जाने थे। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एजेंसे फ्रांस एंटीकरप्शन के इंस्पेक्टरों को इन मॉडलों के बनाए जाने का कोई सबूत नहीं मिला था।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के बाद भारतीय राजनीति सोमवार को एक बार फिर राफेल खरीद घोटाले के शोर से गरमा गई थी। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को घेरा था। वहीं सरकार ने सारे आरोप खारिज किए थे। मंगलवार को डेफसिस सॉल्यूशंस ने भी टैक्स रसीदें पेश करते हुए इन आरोपों को गलत ठहराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने कहा, यह मीडिया में सामने आए उन निराधार, बेबुनियाद और भ्रामक दावों का जवाब है, जो कहते हैं कि डेफसिस ने राफेल विमानों के 50 प्रतिकृति मॉडल की आपूर्ति नहीं की है। कंपनी ने कहा, दसॉल्ट एविएशन को राफेल विमानों के 50 प्रतिकृति मॉडल की आपूर्ति की गई थी। यह आपूर्ति उस खरीद आर्डर के आधार पर की गई थी, जो इस प्रमुख हथियार निर्माता कंपनी ने दिया था। कंपनी ने कहा, संबंधित अधिकारियों के पास इन मॉडलों की आपूर्ति से जुड़े डिलीवरी चालान, ई-वे बिल और जीएसटी रिटर्न विधिवत तरीके से जमा किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed