डोनाल्ड ट्रंप के 'दिमाग की शुद्धि' के लिए भारतीय फर्म ने भेजी ग्रीन टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कंपनी असम ग्रीन टी ने ट्रंप की 'शुद्धि' के लिए छह हजार बैग की बड़ी खेप उनके पास भेजा है। ट्रंप को भेजे गए गिफ्ट के साथ भारतीय कंपनी ने एक संदेश भी भेजा है।
इस संदेश में ट्रंप को संबोधित करते हुए कहा गया है कि प्रिय मिस्टर ट्रंप, नमस्ते, हम आपको ढेर सारी ग्रीन टी भेज रहे हैं। यह हानिकारक मुक्त कणों के खिलाफ लड़ता है। ये प्रमाणित हो चुका है कि लोगों को ये बुद्धिमान बनाता है। कृपया ट्रंप महोदय आप भी ग्रीन टी पीजिए। आपके लिए, अमेरिका के लिए और दुनिया के लिए ये बहुत जरूरी है।
भारतीय फर्म ने भेजा असम ग्रीन टी
कोलकाता की संस्था ने वीडियो भेजकर ट्रंप को ग्रीन टी भेजने का आइडिया दिया। इस वीडियो में कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने पूरी दुनिया को चिंतित कर दिया है...हम उन्हें रोक नहीं सकते, लेकिन संभव है कि हम उन्हें बदलने में सफल हो सकें।
ग्रीन टी की यह खेप चार साल के लिए काफी है, कंपनी ने इसे सार्वजनिक नहीं किया था। कंपनी से जुड़े अधिकारी ने बताया कि हमें विश्वास है कि ग्रीन टी का फायदा ट्रंप को मिलेगा। इसके इस्तेमाल का फायदा उनके साथ-साथ देश और दुनिया को भी मिलेगा।
कंपनी की ओर से कहा गया कि अगर उन्हें ग्रीन टी की जरूरत और होगी तो हम उन्हें उपलब्ध करा देंगे। कंपनी की ओर से बताया गया कि ग्रीन टी से सेहत को ठीक होती ही है, इसके साथ-साथ दिमाग और शरीर भी शुद्ध होता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ग्रीन टी का फायदा ट्रंप को भी जरूर होगा।