{"_id":"627eb96c8695da71537d524d","slug":"indian-embassy-to-start-work-outside-kyiv-from-may-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणा: कीव के बाहर 17 मई से काम शुरू करेगा भारतीय दूतावास, ईरान में खाद्य दामों में वृद्धि, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घोषणा: कीव के बाहर 17 मई से काम शुरू करेगा भारतीय दूतावास, ईरान में खाद्य दामों में वृद्धि, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
Sat, 14 May 2022 01:32 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 14 May 2022 01:32 AM IST
सार
कई पश्चिमी देशों के यूक्रेन की राजधानी कीव में अपने दूतावास दोबारा खोलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। साथ ही ईरान में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारियां इस सप्ताह खाद्य तेल, चिकन, अंडा और दूध के दामों में 300 फीसदी वृद्धि की घोषणा के बाद हुई हैं।
विज्ञापन
भारतीय दूतावास कीव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में भारतीय दूतावास कीव के बाहर 17 मई से काम शुरू करेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह घोषणा की। 13 मार्च से भारतीय दूतावास अस्थायी रूप से पोलैंड के वार्सा से काम कर रहा है। कई पश्चिमी देशों के यूक्रेन की राजधानी कीव में अपने दूतावास दोबारा खोलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। 26 फरवरी को लांच ऑपरेशन गंगा के तहत 20 हजार से ज्यादा भारतीयों को यूक्रेन से निकालने के बाद दूतावास को वार्सा ले जाया गया था।
विज्ञापन
ईरान में खाद्य दामों में वृद्धि
ईरान के दो दक्षिणी शहरों में सब्सिडी वाले खाद्यान्नों की कीमतों में अचानक की गई वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कम से कम 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ईरान में ये गिरफ्तारियां इस सप्ताह खाद्य तेल, चिकन, अंडा और दूध के दामों में 300 फीसदी वृद्धि की घोषणा के बाद हुई हैं।
विज्ञापन
मूल्य वृद्धि के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और वे प्रदर्शन कर रहे हैं। ईरान ने यह वृद्धि खाद्यान्न के प्रमुख निर्यातक यूक्रेन पर रूसी सैन्य कार्रवाई के बाद वैश्विक आपूर्ति शृंखला के बाधित होने और पश्चिम एशियाई देशों में खाने-पीने के सामान की कीमतों में बढ़ोतरी के मद्देनजर की है। जानकारी के मुताबिक, करीब 200 लोग खुजेस्तान प्रांत के अंदिमेश्क शहर में जमा हुए और प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव करने लगे।
विज्ञापन
नेपाल : वोटरों को ले जा रही जीप खाई में गिरी, 14 मरे, 10 घायल
स्यांगिया जिले के अरखलबास में स्थानीय निकाय चुनाव में वोट डालने के लिए लोगों को लेकर जा रही एक जीप पहाड़ी सड़क से 500 फुट गहरी खाई में गिर गई। इससे 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हैं। पुलिस ने बताया कि नेपाल में इन दिनों स्थानीय निकायों के चुनाव चल रहे हैं।
भारत के साथ ‘सार्थक व रचनात्मक संवाद’ का माहौल नहीं : पाकिस्तान
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत के साथ लंबित मुद्दों पर कूटनीति के दरवाजे खुले हैं लेकिन ‘सार्थक व रचनात्मक संवाद का माहौल नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने एक पत्रकार वार्ता में भारत से रिश्तों पर पूछे गए सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की।
पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ में छपी खबर के मुताबिक इफ्तिखार ने कहा, कूटनीति में आप दरवाजे कभी भी बंद नहीं करते हैं। उन्होंने माना, विवादों के कूटनीतिक समाधान की पाकिस्तानी इच्छा के बावजूद सार्थक, रचनात्मक संवाद का माहौल नहीं है। बता दें, भारत ने कई बार कहा है कि वह आतंक, हिंसा व शत्रुता से मुक्त माहौल में पड़ोसी से सामान्य संबंध की आकांक्षा रखता है और इस माहौल को बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।
भारतीय उच्चायुक्त से मिले विक्रमसिंघे, मदद पर चर्चा
प्रधानमंत्री बनने के बाद रानिल विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को पहली बार भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले को बुलाकर बातचीत की और आर्थिक संकट के समय वित्तीय मदद के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में बताया, नए पीएम के साथ लोकतांत्रिक तरीके से श्रीलंका के लोगों की भलाई, देश में आर्थिक स्थिति सुधारने और स्थायित्व पर चर्चा हुई।
गैंगस्टर छोटा शकील के दो गुर्गे गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खासमखास गैंगस्टर छोटा शकील के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को भगोड़े दाऊद के आपराधिक सिंडिकेट के वित्तीय लेनदेन और गैरकानूनी गतिविधियों के संचालन और आतंकी फंडिंग मामले में पश्चिमी मुंबई से पकड़ा गया है।
आरिफ अबूबकर शेख को गोरेगांव पश्चिम और शब्बीर अबूबकर शेख को ठाणे जिले में मीरा रोड पूर्व से पकड़ा गया। आरिफ छोटा शकील का जीजा बताया जा रहा है। वह गुजरात के पूर्व गृह मंत्री हरेन पंड्या की हत्या मामले में आरोपी है और उसे 2006 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था। एनआईए का कहना है कि ये सभी लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद और अलकायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों के साथ जुड़े हुए हैं।