फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian digital map 'navik' will challenge Google Map with the help of ISRO and IT Ministry

इसरो और आईटी मंत्रालय की मदद से गूगल मैप को चुनौती देगा भारतीय डिजिटल मैप ‘नाविक’ 

Wed, 13 Jun 2018 05:48 AM IST
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jun 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
Indian digital map 'navik' will challenge Google Map with the help of ISRO and IT Ministry
Map
जल्द ही आपको किसी भी स्थान को तलाशने के लिए गूगल मैप खोलने की जरूरत नहीं होगी बल्कि आप एक क्लिक पर देशी डिजिटल मैप ‘नाविक’ के जरिए अपनी मंजिल तय कर पाएंगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (आईटी) मिलकर भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम के अंतिम चरण पर काम कर कर रहे हैं, जिसे ‘नाविक’ नाम से पुकारा जाएगा। इसकी मदद से आप अपनी धरती पर ही नहीं बल्कि नेपाल, भूटान, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में भी रास्ते तलाश पाएंगे। 
विज्ञापन


चीन ने गूगल को आंतरिक सुरक्षा के चलते प्रतिबंधित कर रखा है। माना जा रहा है कि भारत भी अपना डिजिटल मैप सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए ही तैयार कर रहा है। आईटी मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, इसरो के नाविक प्रोजेक्ट में उनका मंत्रालय मात्र प्रौद्योगिकी से जुड़ी सहायता ही दे रहा है। उन्होंने बताया कि गूगल और नाविक मैप में उपयोग करने के तरीके के लिहाज से कोई अंतर नहीं होगा। 
विज्ञापन


जुलाई, 2013 से शुरू किया सैटेलाइट छोड़ना

इसरो ने नाविक के लिए पहली सैटेलाइट आईआरएनएसएस-1ए का 1 जुलाई, 2013 को प्रक्षेपित की थी। गत् 12 अप्रैल को आईआरएनएस सीरीज की सातवीं सैटेलाइट के सफल प्रक्षेपण के साथ नाविक के लिए आवश्यक सूचना तंत्र पूरा हो गया था। हालांकि इसे और ज्यादा सटीक जानकारी वाला बनाने के लिए भविष्य में सैटेलाइट की संख्या बढ़ाकर 11 करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी तरह होगा स्वदेशी

नाविक देश का स्वदेशी तकनीक से बना पहला डिजिटल नेविगेशन सिस्टम है। साल के अंत तक इसके परीक्षण पूरे होंगे और इसके बाद आम आदमी के लिए इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसकी मदद से भारत बिना किसी विदेशी मदद के समंदर में भी सटीक नेवीगेशन कर पाएगा। साथ ही सैन्य अभियानों में भी इसका उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed