फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard seized 100 kg heroin, weapons from Sri Lankan ferry

इंडियन कोस्ट गार्ड ने श्रीलंकाई नौका से 100 किलो हेरोइन, हथियार जब्त किए

Thu, 26 Nov 2020 06:26 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन Published by: Amit Mandal Updated Thu, 26 Nov 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
Indian Coast Guard seized 100 kg heroin, weapons from Sri Lankan ferry
भारतीय तटरक्षक
पिछले करीब दस दिन से चलाये जा रहे अभियान में भारतीय तटरक्षक (Indian coast guard) ने एक श्रीलंकाई नौका से 100 किलोग्राम हेरोइन समेत मादक पदार्थ और बंदूकें जब्त कीं। खुफिया सूचनाओं के आधार पर 17 नवंबर को शुरू हुए अभियान के बाद जब्ती के सिलसिले में चालक दल के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक ने कहा कि यहां समुद्र तट के पास 24 नवंबर को नौका की पहचान की गई थी। तटरक्षक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसे खुफिया एजेंसियों से मिली विश्वसनीय सूचना मिली थी कि समुद्री मार्ग से भारत में मादक पदार्थों की अवैध खेप की तस्करी की जा रही है। बाद में सामने आया कि इस खेप को श्रीलंका की एक नौका से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद तटरक्षक के पांच जहाजों को तस्करों को पकड़ने के लिए तैनात किया गया। इसके अलावा इस अभियान में दो विमानों को भी लगाया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि तूतीकोरिन के दक्षिण में मंगलवर को संदिग्ध श्रीलंकाई नौका का पता चला और आईसीजीएस वैभव ने गुप्त तरीके से नौका का पीछा किया और कल शाम कन्याकुमार से करीब 10 नॉटिकल मील दूर सही अवसर पर इस पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध नौका की तलाशी में हेरोइन के 99 पैकेट, सिंथेटिक मादक पदार्थों के 20 डिब्बे, नौ एमएम की पांच पिस्तौल और एक सेटेलाइट फोन सेट मिला। 

इसमें बताया गया कि शुरुआती पूछताछ में चालक दल के सदस्यों ने बताया कि कराची से एक पाकिस्तानी पोत द्वारा श्रीलंकाई नौका शेनाया दुवा पर मादक पदार्थ भेजे जा रहे थे। 


तटरक्षक ने कहा कि भारतीय तटरक्षक मादक पदार्थों, हथियारों की हमारे देश में तस्करी के किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बीच तटरक्षक ने एक ट्वीट में कहा कि त्वरित और समन्वित अभियान में 100 किलोग्राम हेरोइन समेत अन्य सामग्री जब्त की गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed