{"_id":"5db065cc8ebc3e93bf3bda03","slug":"indian-coast-guard-rescued-a-fisherman-after-getting-missing-massage-on-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय तट रक्षक के जवानों ने बचाई समुद्र में लापता हुए मछुआरे की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय तट रक्षक के जवानों ने बचाई समुद्र में लापता हुए मछुआरे की जान
Wed, 23 Oct 2019 08:08 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 23 Oct 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Indian Coast Guard
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय तट रक्षक के सावित्रीबाई फुले जहाज ने बुधवार को एक मछुआरे को डूबने से बचाया। कर्नाटक तट पर तैनात सावित्रीबाई फुले जहाज की टीम को एक मछुआरे के लापता होने की खबर मिली थी। इसके बाद भारतीय तट रक्षक की टीम ने तलाश शुरू की और मछुआरे को बचाया।
विज्ञापन
ओडिशा निवासी मछुआरा बुधवार सुबह से लापता था। सावित्रीबाई फुले जहाज पर तैनात भारतीय तट रक्षक के जवानों ने तलाश शुरू की, तो मछुआरा समुद्र में डूबता-उपलाता नजर आया। इसके बाद जवानों ने रस्सी में एक ट्यूब बांधकर मछुआरे की ओर फेंका। रस्सी बंधी इस ट्यूब को पकड़ने के बाद मछुआरे के जान में जान आई।
विज्ञापन
मछुआरे ने इस ट्यूब को पकड़ा और भारतीय तट रक्षक के जवानों ने रस्सी के सहारे मछुआरे को जहाज पर खींचा। जान बचने पर मछुआरे ने जवानों को धन्यवाद किया।