फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian astronaut Shubhanshu Shukla to leave for ISS tomorrow under Axiom-4 mission

Axiom-4 Mission: कल अंतरिक्ष में जाएंगे शुभांशु, बनेंगे दूसरे भारतीय; विज्ञान-पोषण से जुड़े कई प्रयोग करेंगे

Mon, 09 Jun 2025 06:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 06:58 AM IST
सार

तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा पर रवाना होने से पूर्व शुभांशु ने कहा, मिशन का हिस्सा बनना बेहद सौभाग्यशाली है। शुक्ला, जिन्हें ‘शक्स’ उपनाम से जाना जाता है, अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय होंगे। 41 साल पहले उनके आदर्श राकेश शर्मा ने 1984 में तत्कालीन सोवियत संघ के सोयुज अंतरिक्ष यान पर सवार होकर आठ दिनों तक कक्षा में रहने के लिए अंतरिक्ष उड़ान भरी थी।

विज्ञापन
Indian astronaut Shubhanshu Shukla to leave for ISS tomorrow under Axiom-4 mission
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 41 साल बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला मंगलवार (10 जून) को सुबह एक्सिओम स्पेस के एक्सिओम -4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा पर रवाना होंगे। यह मिशन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और निजी कंपनी स्पेसएक्स की साझेदारी में संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार: लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले पर सीटों का बंटवारा कर सकता है एनडीए; भाजपा-जदयू के हिस्से में आएंगी 200 सीटें
विज्ञापन


यात्रा पर रवाना होने से पूर्व शुभांशु ने कहा, मिशन का हिस्सा बनना बेहद सौभाग्यशाली है। शुक्ला, जिन्हें ‘शक्स’ उपनाम से जाना जाता है, अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय होंगे। 41 साल पहले उनके आदर्श राकेश शर्मा ने 1984 में तत्कालीन सोवियत संघ के सोयुज अंतरिक्ष यान पर सवार होकर आठ दिनों तक कक्षा में रहने के लिए अंतरिक्ष उड़ान भरी थी। नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान को भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर स्पेसएक्स के फॉल्कन 9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इसके 28 घंटे की यात्रा के बाद 11 जून को रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार) यान अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चिंताजनक: भारत समेत दुनिया के कई महानगर धंसने-डूबने की कगार पर; समुद्री जलस्तर बढ़ा, 7.6 करोड़ आबादी खतरे में

अंतरिक्ष प्रवास के दौरान किए जाएंगे कई प्रयोग
शुभांशु अंतरिक्ष में अपने 14 दिनों के प्रवास के दौरान कई खास विज्ञान और पोषण से जुड़े प्रयोग करेंगे। ये प्रयोग इसरो और भारत सरकार के जैव-प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) की तरफ से तैयार किए गए हैं। इनका उद्देश्य अंतरिक्ष में मेथी और मूंग की अंकुरण प्रक्रिया देखना, बीजों को माइक्रोग्रैविटी (अंतरिक्ष की स्थिति) में रखकर धरती पर वापस लाकर उन पर आगे की खेती करना, भविष्य की लंबी अवधि की अंतरिक्ष यात्राओं के लिए पोषण और जीवन-समर्थन प्रणाली विकसित करना है। इसके अलावा, शुक्ला नासा के साथ मिलकर 5 संयुक्त अध्ययन भी करेंगे।


,संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed