फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army soldiers deployed at the Indo China border in East Sikkim remain on high alert to counter any threat

दुश्मनों की खैर नहीं: चीन की चालबाजी से निपटने को भारत तैयार, पूर्वी सिक्किम में सेना के कई जवान हाई अलर्ट पर तैनात

Sat, 21 Aug 2021 03:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 21 Aug 2021 03:57 PM IST
सार

पूर्वी सिक्किम में  में चीनी आक्रमण को रोकने के लिए भारतीय सेना एक बार फिर से हाई अलर्ट पर तैनात है। सेना के जवान किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।  

विज्ञापन
Indian Army soldiers deployed at the Indo China border in East Sikkim remain on high alert to counter any threat
भारतीय सेना - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वी सिक्किम में  में चीनी आक्रमण को रोकने के लिए भारतीय सेना एक बार फिर से हाई अलर्ट पर तैनात है। सेना के जवान किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा बीते शुक्रवार को भारतीय सेना के जवानों ने सीमा के सभी मोर्चों पर बोफोर्स तोपों को तैनात किया है ताकि खतरे की किसी भी स्थिति में दुश्मनों पर प्रहार किया जा सके। बता दें कि भारत की सीमा चार देशों से मिलती हैं। भूटान, नेपाल, बांग्लादेश और चीन इसमें सबसे खास चीन और सिक्किम से लगने वाली 226 किलोमीटर की सीमा है जहां से सबसे अधिक खतरा है। इसलिए सबसे अधिक सेना की तैनाती चीन से लगने वाली सीमा पर है।

विज्ञापन


चीन पर भरोसा करना मुश्किल
सूत्रों के अनुसार चीन एक बार फिर से सीमा पर गांव बसाने की कोशिश कर रहा है और रास्ता को चौड़ा करने की कोशिश कर रहा है। चीन ने पहाड़ को काटकर लंबे रास्ते का निर्माण कर दिया है जिससे कि टैंकर भी कुछ घंटो में सीमा तक पहुंच जाए। इसलिए अब भारतीय जवान सतर्क हो गए हैं और ड्रैगन की हर चाल पर पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


डोकलाम-गलवान के बाद भारतीय जवान सतर्क
साल 2017 और 2020 के बाद गलवान और डोकलाम में जो झड़प हुई थी, इन बातों को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इन सभी जगहों पर फोर्स लगाई गई है। लेकिन भारतीय सेना के लिए एक चुनौती है, जो सड़क है, जब भी खराब मौसम या बारिश के कारण भूस्खलन होता है तो इन्हें सीमा तक ले जाना एक बड़ी चुनौती होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed