{"_id":"5d9eef298ebc3e93d33e73f3","slug":"indian-army-kills-a-pakistan-army-jawan-in-ceasefire-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, जवाबी कार्रवाई में भारत ने मार गिराया एक पाकिस्तानी सैनिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, जवाबी कार्रवाई में भारत ने मार गिराया एक पाकिस्तानी सैनिक
Thu, 10 Oct 2019 02:13 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा पर बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। गुरुवार को पाकिस्तान द्वारा सीमा पर की गई हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी सैनिक को मार गिराया है। इसकी पुष्टि खुद पाक सेना ने की है।
विज्ञापन
पाक सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि यह गोलीबारी बरोह और चिरिकोट सेक्टर में हुई। जिसमें उसका एक जवान मारा गया।
विज्ञापन
आठ अक्बतूर को पाक विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में मौजूद भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा छह और सात अक्तूबर को कथित तौर पर बिना उकसावे के किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में एक महिला की मौत के खिलाफ विरोध जताने के लिए तलब किया था।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत सरकार के पांच अगस्त के फैसले के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव बढ़ गया है।