फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army handed over four explosive detection dogs to Royal Cambodia Armed Forces

Explosive Detection Dogs: सेना ने कंबोडिया को सौंपे चार खोजी कुत्ते, चार सप्ताह का दिया गया था प्रशिक्षण

Thu, 03 Nov 2022 01:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 03 Nov 2022 01:45 PM IST
सार

भारतीय सेना ने रॉयल कंबोडिया सशस्त्र बल (आरसीएएफ) चार विस्फोटक खोजी कुत्ते सौंपे। कुत्तों को सौंपने से पहले आरसीएफ कर्मियों को चार सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया था।  

विज्ञापन
Indian Army handed over four explosive detection dogs to Royal Cambodia Armed Forces
RCAF personnel with Explosive Detection Dogs - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय सेना ने रॉयल कंबोडिया सशस्त्र बल (आरसीएएफ) चार विस्फोटक खोजी कुत्ते सौंपे।  कुत्तों को सौंपने से पहले आरसीएफ कर्मियों को चार सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया था। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मेरठ के आरवीसी केंद्र में 26 सिंतबर से 23 अक्तूबर के बीच आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि आरसीएएफ को कुत्तों को सौंपने से पहले आरसीएएफ से भारत में डॉग हैंडलर्स के प्रशिक्षण के लिए एक अनुरोध प्राप्त हुआ। आरसीएएफ कर्मियों का चार सप्ताह का प्रशिक्षण 26 सितंबर से 23 अक्टूबर तक आरवीसी सेंटर, मेरठ में आयोजित किया गया था। वहीं कुत्तों को एक नागरिक विमान से नई दिल्ली से नोम पेन्ह ले जाया गया।
विज्ञापन


मुंबई एनसीबी को भी मिलेंगे दो खोजी कुत्ते, ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में होगी मदद
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई क्षेत्रीय इकाई को अगले कुछ दिनों में दो खोजी कुत्ते और तीन हैंडलर मिलेंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के उच्च प्रशिक्षित कुत्तों और संचालकों के प्रस्ताव को हाल ही में एनसीबी मुख्यालय द्वारा मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें अगले कुछ दिनों में कुत्ते मिल जाएंगे और उनके ठहरने के लिए जगह जल्द आवंटित कर दी जाएगी। एनसीबी के जोनल निदेशक अमित घवाटे ने कहा कि हम इन कुत्तों का इस्तेमाल मुंबई एयरपोर्ट, एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स, फॉरेन पोस्ट ऑफिस, नवी मुंबई में न्हावा शेवा कंटेनर टर्मिनल पर ड्रग्स को सूंघने और जब्त करने के लिए करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed