{"_id":"66184288be633801e3090567","slug":"indian-army-conducted-training-exercise-of-atgm-firing-at-a-super-high-altitude-area-of-17000-feet-in-sikkim-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मिसाइल से एक टैंक: सेना ने 17000 फुट की ऊंचाई पर दिखाई ताकत, सिक्किम में ATGM दागने का अभ्यास; देखिए वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक मिसाइल से एक टैंक: सेना ने 17000 फुट की ऊंचाई पर दिखाई ताकत, सिक्किम में ATGM दागने का अभ्यास; देखिए वीडियो
Fri, 12 Apr 2024 01:35 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:35 AM IST
सार
Indian Army: भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने सिक्किम में 17 हजार फुट की ऊंचाई पर एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) दागने का अभ्यास किया। इस अभ्यास से भविष्य में दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र के मिशन पर सफलता पाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
भारतीय सेना का सिक्किम में अभ्यास प्रशिक्षण।
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने सिक्किम में 17 हजार फुट की ऊंचाई पर एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) दागने का अभ्यास किया। इस प्रशिक्षण अभ्यास में गुरुवार को सेना की पूर्वी कमान और पैदल सेना इकाइयों (इन्फेंट्री) की मिसाइल-फायरिंग टुकड़ियों ने भाग लिया। सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि एटीजीएम टुकड़ियों ने शानदार तरीके से बख्तरबंद खतरों को बेअसर करने की क्षमता प्रदर्शन किया। अभ्यास से भविष्य में दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र के मिशन पर सफलता पाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
इसमें आगे कहा गया है कि ऊच्च ऊंचाई वाले माहौल में एटीजीएम प्रणाली के प्रदर्शन के दौरान 'एक मिसाइल-एक टैंक' के लक्ष्य को हासिल किया गया।
#WATCH | Trishakti Corps, Indian Army conducted a training exercise of Anti-Tank Guided Missile (ATGM) firing at a Super High-Altitude Area of 17000 Feet in Sikkim. Missile Firing Detachments from Mechanised and Infantry Units of the entire Eastern Command participated in the… pic.twitter.com/Rr98SrkXmi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 11, 2024