फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army conducted surgical strikes on the LoC 

LoC के पार भारतीय सेना की कार्रवाई पर पूरा देश एक साथ, जानिए किसने क्या कहा

Fri, 30 Sep 2016 05:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Sep 2016 05:11 AM IST
विज्ञापन
Indian Army conducted surgical strikes on the LoC 
उड़ी आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने सीमा के पार हमला किया है। सीमा पार आतंकियों के कैंपों को ध्वस्त करने पर देश में उत्साहजनक प्रतिक्रिया हुई है। पढ़ें, सेना की इस कार्रवाई पर किसने क्या कहा...
विज्ञापन


एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘हम हमारे सशस्त्र बलों के साथ हैं। एमआईएम पार्टी पूरी तरह से पूरे देश और सेना के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है और हम आतंक के किसी भी प्रारूप के खिलाफ हैं।’
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा, 'सर्जिकल स्ट्राइक आतंकवादियों को करारा जवाब है। भारतीय सेना और नमो सरकार को गुजरात के लोगों की तरफ से बधाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रा वेंकैया नायडू ने कहा, 'कम से कम अब पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद फैलाना बंद करेगा। देश पीएम मोदी और सेना के सुरक्षित हाथों में है।'

केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने कहा, 'हम अपनी रक्षा के लिए वो सब करेंगे जो कर सकते हैं। अपने बचाव के लिए हमला भी किया जा सकता है।' 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुस्तफा कमाल ने कहा, 'हमारी सरकार को जम्मू कश्मीर को शांति और दोस्ताना संबंधों का पुल बनाने चाहिए लेकिन हमारी सरकार दूसरे रास्ते पर जा रही है। अगर आप सीमा पार कर रहे हैं इसका मतलब आप युद्ध की घोषणा कर रहे हैं।'
 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, 'देश की सुरक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ है, हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान अब सीमापार से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को रोकने की जिम्मेदारी समझेगा।' 

गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा, 'हम इस कदम का स्वागत करते हैं, हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान इससे सीख लेगा और अपनी हरकतों से बाज आएगा।'


यूपी कांग्रेस चीफ राजबब्बर ने कहा, 'अगर सेना ने यह फैसला लिया है तो पूरा देश एकजुट होकर समर्थन करेगा।'

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा, 'मैं भारतीय सेना को इस ऑपरेशन के लिए बधाई देता हूं।'

बीजेपी सांसद शहनवाज हुसैन ने कहा, 'यह आतंकवादियों के लिए एक सबक है, हमें आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है।'

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, 'मैं भारत के पीएम मोदी, रक्षा मंत्री और भारतीय सेना को कल रात हुए सर्जिकल स्ट्राइक के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं सेना की वीरता, देशभक्ति और हौसले को सलाम करता हूं। '
 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'हमें अपनी सेना को सैल्यूट करते हैं, भारतीय सेना के आतंकी कैंपों पर की गई कार्रवाई का हम दिल से समर्थन करते हैं।'

पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा, 'हम सरकार और देश की सुरक्षा के लिए इसके साहसिक प्रयासों का समर्थन करते हैं।'

गायिका लता मंगेशकर ने कहा, 'मुझे गर्व है हमारे वीर जवानों पर,हमारे प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री जी पर, जय हिंद-जय भारत।'

बीजेपी नेता राम माधव ने कहा, 'अब भारत पाकिस्तान की ब्लैकमेलिंग से नहीं डरेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed