{"_id":"5d215f1b8ebc3e6d243bb150","slug":"indian-army-busted-an-camp-of-ncnm-im-in-manipur-one-cadre-detained-search-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: सेना ने पकड़ा उग्रवादी संगठन एनएससीएन (आईएम) का कैंप, ऑपरेशन जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: सेना ने पकड़ा उग्रवादी संगठन एनएससीएन (आईएम) का कैंप, ऑपरेशन जारी
Sun, 07 Jul 2019 08:25 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 07 Jul 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर में सेना ने उग्रवादी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन) आईएम के एक अवैध कैंप को पकड़ा है। इसके एक काडर को भी हिरासत में लिया गया है। खोज अभियान फिलहाल जारी है। जिस कैंप में उग्रवादी छुपे हुए थे। उसे केकरू गांव में चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के अनुसार सेना को यहां से काफी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार सेना को जानकारी मिली थी कि एनएससीएन (आईएम) के काडर केकरू नागा गांव में ठहरे हुए हैं। जहां वह अवैध वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात को उग्रवादियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया लेकिन सेना के जवानों के आने का पता चलते ही वह भाग गए और वहां भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अपनी वर्दी छोड़ गए। सेना ने जब खोज अभियान शुरू किया तो उसके हाथ एनएससीएन (आईएम) का एक सक्रिय सदस्य लगा।
विज्ञापन
इस सदस्य ने अपनी वर्दी को ठिकाने लगा दिया था और वह आम लोगों के बीच छुपने की कोशिश कर रहा था। भारतीय सेना मणिपुर पुलिस, खुफिया एजेंसी, स्थानीय प्रशासन और लोगों के साथ मिलकर उग्रवादियों के छुपने के ठिकानों का पता लगा रही है। इनकी गैर-कानूनी हरकतों पर लगाम लगाने के लिए सेना ने ऑपरेशन लॉन्च किया है जो फिलहाल जारी है।