फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian agencies investigate Indians brought back from Thailand after fleeing Myanmar scam centre

Scam: म्यांमार के ठगी केंद्र से भागे, थाईलैंड से गिरफ्तारी के बाद वापस लाए गए; अब खुफिया एजेंसी कर रहीं पूछताछ

Sun, 09 Nov 2025 07:58 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 09 Nov 2025 07:58 PM IST
सार

भारतीय जांच एजेंसियां अब इन नागरिकों से यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि क्या वे म्यांमार के 'केके पार्क' नाम के साइबर ठगी केंद्र में काम कर रहे थे। यह वही जगह है, जहां हाल ही में छापा मारा गया था और जिसके बाद 28 देशों के करीब 1500 लोग भागकर थाईलैंड पहुंचे थे।

विज्ञापन
Indian agencies investigate Indians brought back from Thailand after fleeing Myanmar scam centre
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

म्यांमार के एक कुख्यात साइबर ठगी केंद्र से भागकर थाईलैंड पहुंचे भारतीय नागरिकों को भारत लाने के बाद जांच एजेंसियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इन लोगों से यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं वे ऑनलाइन ठगी के काम में शामिल तो नहीं थे। सूत्रों ने बताया कि 270 भारतीय नागरिकों, जिनमें 26 महिलाएं भी शामिल हैं, को भारतीय वायुसेना के दो सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान के जरिए गुरुवार को थाईलैंड से भारत लाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 'भारत-अंगोला मिलकर बनाएंगे मजबूत भविष्य': राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- अब यहां भी चल सकती हैं वंदे भारत जैसी ट्रेन
विज्ञापन


थाईलैंड में जुर्माना और सामान जब्त
ये सभी लोग म्यांमार के म्यावाडी कस्बे से भागकर थाईलैंड के सीमा शहर माए सॉट पहुंचे थे। चूंकि सभी ने थाईलैंड की सीमा अवैध रूप से पार की थी, इसलिए वहां के अधिकारियों ने सभी पर जुर्माना लगाया। इमिग्रेशन अधिकारियों ने भारतीयों से मोबाइल फोन, लैपटॉप, कई देशों के पासपोर्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 और भारतीयों के वापसी की तैयारी
सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत अब करीब 200 और भारतीयों को माए सॉट से वापस लाने की तैयारी में है। उनकी वापसी के बाद भी उनसे पूछताछ की जाएगी। कुल मिलाकर 465 भारतीय नागरिकों ने 23 से 30 अक्तूबर के बीच अवैध रूप से थाईलैंड की सीमा पार की थी। पहला दल पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह लाया गया था, जहां से उन्हें आईएल-76 विमान के जरिए नई दिल्ली भेजा गया। इस पूरी प्रक्रिया में बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास और चियांग माई स्थित वाणिज्य दूतावास ने थाई अधिकारियों के साथ मिलकर मदद की।

यह भी पढ़ें - US: शटडाउन हुए छह हफ्ते का समय बीता; कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल रही, लेकिन ट्रंप टस से मस नहीं हो रहे

म्यांमार और अन्य देशों में साइबर ठगी नेटवर्क
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, म्यांमार समेत कंबोडिया, लाओस, फिलीपींस और मलयेशिया में ऐसे ठगी केंद्र चल रहे हैं, जहां दुनियाभर के लोगों को धोखे से बुलाकर उनसे ऑनलाइन ठगी कराई जाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन केंद्रों में सैकड़ों लोग मानव तस्करी के शिकार हैं और उन्हें अपराधी नेटवर्क की तरफ से जबरन ठगी के काम में लगाया गया है। सरकार ने कहा है कि भारत थाईलैंड और म्यांमार की सरकारों के साथ मिलकर ऐसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश कर रहा है, जो अब भी म्यांमार में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed