फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India witnesses 6-fold rise in weekly Covid-19 cases, shows data, Omicron main cause

एक सप्ताह में छह गुना बढ़े संक्रमित: ओमिक्रॉन ने बढ़ाई मुसीबत, वैक्सीन को दे रहा चकमा, मौतें भी बढ़ीं

Mon, 10 Jan 2022 08:26 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 10 Jan 2022 08:26 AM IST
सार

 9 जनवरी को समाप्त सप्ताह में कोविड-19 के 6,38,872 मामले दर्ज किए गए। ये मामले 27 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच दर्ज केस 1,02,330 की तुलना में छह गुना ज्यादा हैं। 

विज्ञापन
India witnesses 6-fold rise in weekly Covid-19 cases, shows data, Omicron main cause
नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोविड संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमितों की संख्या में छह गुना साप्ताहिक वृद्धि हुई है। इसकी मुख्य वजह ओमिक्रॉन वैरिएंट को माना जा रहा है। ओमिक्रॉन वैक्सीन को भी चकमा दे रहा है। बढ़ते संक्रमण के साथ ही मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले एक सप्ताह में कोरोना रोगियों (कोविड -19) के केस लोड में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 9 जनवरी को समाप्त सप्ताह में कोविड-19 के 6,38,872 मामले दर्ज किए गए। ये मामले 27 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच दर्ज केस 1,02,330 की तुलना में छह गुना ज्यादा हैं। 
विज्ञापन


इसी तरह कोविड मरीजों की दैनिक संख्या में चार गुना बढ़ोतरी हुई है। 27 दिसंबर को देश में 6531 मरीज मिले थे, जबकि 2 जनवरी को यह संख्या बढ़कर 27,553 हो गई। सप्ताह के पहले दिन यानी 3 जनवरी को देश में 33,750 नए केस मिले थे, यह संख्या 9 जनवरी तक 1.50 लाख के पार होकर 1,59,632 तक पहुंच गई। यह लगातार दूसरा दिन था,  जब भारत में एक लाख से ज्यादा मरीज मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धीमी गति से बढ़ी मृतक संख्या
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही देश में महामारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है, हालांकि इसकी रफ्तार बहुत कम है। ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है, लेकिन यह दूसरी लहर जितना खतरनाक नहीं नजर आ रहा है। उक्त दो सप्ताहों में से पहले सप्ताह में (27 दिसंबर-2 जनवरी के बीच) 2020 मौतें हुईं, जबकि (3 जनवरी-9 जनवरी के बीच) 1868 मौतें हुईं। 


भारत साप्ताहिक सूची में चौथे नंबर पर
विश्व स्वास्थ्य संगठन के पटल पर सर्वाधिक कोरोना संक्रमित देशों की सूची में भारत की गणना दूसरे नंबर पर है। अमेरिका के बाद भारत का स्थान है। हालांकि पिछले हफ्ते सामने आए नए मामलों की संख्या के मामले में भारत चौथे नंबर पर है। अमेरिका में पिछले सप्ताह (4,027,033) में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। इसके बाद फ्रांस (1,419,654) का स्थान और फिर ब्रिटेन (1,267,948) का नाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed