फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India witnesses 4.36 lakh attacks from America Russia and other countries between january to june

रिपोर्ट से खुलासा, भारत पर रूस, अमेरिका और अन्य देशों से हुए 4.36 लाख साइबर हमले

Sun, 11 Nov 2018 01:32 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Nov 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
India witnesses 4.36 lakh attacks from America Russia and other countries between january to june

2018 की पहली छमाही में रूस, अमेरिका, चीन और नीदरलैंड जैसे देशों की तरफ से भारत को सबसे ज्यादा साइबर हमले झेलने पड़े हैं। यह जानकारी साइबर सुरक्षा कंपनी एफ-सिक्योर ने दी है। कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी-जून 2018 में इस तरह की 4.36 लाख से ज्यादा घटनाएं हुईं। वहीं इस अवधि में भारत की ओर किए गए साइबर हमले झेलने वाले शीर्ष पांच देश ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, ब्रिटेन, जापान और यूक्रेन हैं। इन देशों पर भारत से कुल 35,563 साइबर हमले किए गए।

विज्ञापन


एफ-सिक्योर की रपट के अनुसार उसने यह आंकड़े ‘हनीपॉट्स’ से जुटाए हैं। कंपनी का कहना है कि उसने दुनियाभर में ऐसे 41 से ज्यादा ‘हनीपॉट्स’ लगाए हैं जो साइबर अपराधियों पर ‘बगुले’ की तरह ध्यान लगाकर नजर रखते हैं। साथ ही यह नवीनतम मालवेयर के नमूने और नई हैकिंग तकनीकों के आंकड़े भी जुटाते हैं।
विज्ञापन


‘हनीपॉट्स’ मूल रूप में प्रलोभन देने वाले सर्वर की तरह काम करते हैं, जो किसी कारोबार के सूचना प्रौद्योगिकी ढांचे का अनुकरण करते हैं। यह हमला करने वालों के लिए होते हैं। यह वास्तविक कंपनियों के सर्वर की तरह दिखते हैं जो आमतौर पर कमजोर होते हैं। एफ-सिक्योर के अनुसार इस तरीके से हमले के तरीकों को करीब से जानने में मदद मिलती है। साथ ही हमलावरों ने सबसे ज्यादा किस को लक्ष्य बनाया, स्रोत क्या रहा, कितनी बार हमला किया और इसके तरीके, तकनीक और प्रक्रिया क्या रही, यह सब जानने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में सबसे ज्यादा साइबर हमले करने वाले पांच प्रमुख देशों में रूस शीर्ष पर रहा। रूस से भारत में 2,55,589 साइबर हमले, अमेरिका से 1,03,458 हमले, चीन से 42,544 हमले, नीदरलैंड से 19,169 हमले और जर्मनी से 15,330 हमले यानी कुल 4,36,090 साइबर हमले हुए। वहीं भारत से ऑस्ट्रिया में 12,540 साइबर हमले, नीदरलैंड में 9,267 हमले, ब्रिटेन में 6,347 हमले, जापान में 4,701 हमले और यूक्रेन में 3,708 हमले किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed