Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will raise issue of cross-border terrorism in the SCO summit, MEA said- our preparations are complete

SCO Summit 2025: एससीओ शिखर सम्मेलन में सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाएगा भारत, MEA ने कहा- हमारी तैयारी पूरी

Tue, 26 Aug 2025 06:01 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 26 Aug 2025 06:01 PM IST
सार

चीन के तियानजिन में 31 अगस्त से एक सितंबर तक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें पीएम मोदी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में भारत ने सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाने की तैयारी की है। 

विज्ञापन
India will raise issue of cross-border terrorism in the SCO summit, MEA said- our preparations are complete
विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

चीन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भारत सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाएगा। भारत ने सम्मेलन के दौरान आतंकवाद की निंदा का प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। हम शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में आतंकवाद की कड़ी निंदा करने के लिए अन्य सदस्य देशों और साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी 29 अगस्त से एक सितंबर तक जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। पहले वह टोक्यो जाएंगे और प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। दोनों प्रधानमंत्री टोक्यो के बाहर भी मिलेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 31 अगस्त और 1 सितंबर को एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के तियानजिन जाएंगे।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा कि भारत एससीओ शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में आतंकवाद की कड़ी निंदा करने के लिए अन्य एससीओ सदस्य देशों और साझेदारों के साथ काम कर रहा है। एससीओ की स्थापना आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद जैसी बुराइयों का मुकाबला करने के लक्ष्य के साथ की गई थी, जो अभी भी चुनौती बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा एससीओ सदस्यों के लिए प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने कट्टरपंथ, उग्रवाद और आतंकवाद का मुकाबला करने पर एक संयुक्त बयान को याद किया। जिसे 2023 में समूह की भारत की अध्यक्षता के दौरान अपनाया गया था। विदेश सचिव तन्मय लाल ने कहा कि पूर्व में जिन वक्तव्यों को अंतिम रूप दिया गया है, उनमें सीमापार आतंकवाद सहित आतंकवाद की कड़ी निंदा की गई है। 

उन्होंने कहा कि जहां तक आगामी शिखर सम्मेलन में घोषणापत्र का सवाल है। उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।  हम अन्य सदस्यों और साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं कि सीमापार आतंकवाद सहित आतंकवाद की कड़ी निंदा दोहराई जाए। 

प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा के बारे में जानिए...
प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा पर विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर 31 अगस्त और 1 सितंबर को शंघाई सहयोग परिषद (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक के लिए चीन के तियानजिन का दौरा करेंगे। एससीओ में 10 सदस्य हैं।


भारत के अलावा इनमें बेलारूस, चीन, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। तियानजिन में आगामी 25वें एससीओ शिखर सम्मेलन के कार्यक्रम में 31 अगस्त की शाम को एक स्वागत भोज शामिल है और मुख्य शिखर सम्मेलन अगले दिन यानी सोमवार, 1 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री की ओर से एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान कुछ द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed