फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india will raise Balochistan issue against pakistan at UN

बलूचिस्तान में नागरिकों पर क्रूरता करने वाले पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में घसीटेगा भारत

Thu, 08 Jun 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 08 Jun 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
india will raise Balochistan issue against pakistan at UN

भारत आज संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की ओर से बलूचिस्तान में लगातार हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले को उठाएगा। पाकिस्तान बलूच नेताओं और आम नागरिकों पर लगातार कहर बरसा रहा है। यूएन में भारत के प्रतिनीधि राजीव के चंदेर का कहना है कि पाक ऐसा देश है जो लगातार अपने ही नागरिकों के मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान बलूचिस्तान समेत पाक अधिकृत कश्मीर में भी आम जनता पर अत्याचार कर रहा है। भारत का कहना है कि पाकिस्तान अपने लोगों पर भी हवाई हमले करवाता है। उसे ऐसा करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती है। 

विज्ञापन


बता दें कि बलूचिस्तान पाक के लिए एक खास है क्योंकि क्षेत्रफल के हिसाब से यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। इसकी सीमाएं ईरान और अफगानिस्तान से मिलती है और ये प्राकृतिक संसाधनों से भरा हुआ है। बलूचिस्तान में गैस, कोयला, तांबा और कोयला के बड़े भंडार है, लेकिन अब भी बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे गरीब प्रांत है।
विज्ञापन


बलोच राष्ट्रवादी नेताओं का आरोप है कि पाकिस्तान की केंद्रीय सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है और उन्हें उनके वाजिब अधिकार नहीं दे रही है। पाकिस्तान का कहना है कि वो बलूचिस्तान में अलगावादियों के खिलाफ लड़ाई जीत रहा है जबकि बलोच कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तानी सेना वहां अपहरण, उत्पीड़न और हत्याएं कर रही है जिसके कारण वहां पाकिस्तान के खिलाफ भावनाएं भड़क रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूचिस्तान के लोगों में नाराजगी दशकों से रही है लेकिन चरमपंथ की ताजा लहर 2006 में उस वक्त शुरू हुई जब पाकिस्तानी सेना ने बलोच कबायली नेता नवाब अकबर बुगती को मार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed