{"_id":"5ee81e53608c2b3aab371fa7","slug":"india-will-have-two-lakh-corona-tests-by-the-end-of-june-every-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में जून के अंत तक हर रोज होंगे दो लाख कोरोना टेस्ट, देश की 901 लैब में रोजाना हो रही जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में जून के अंत तक हर रोज होंगे दो लाख कोरोना टेस्ट, देश की 901 लैब में रोजाना हो रही जांच
Tue, 16 Jun 2020 06:50 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 16 Jun 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 901 हो चुकी है। जल्द ही इनकी संख्या एक हजार करने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, देश की 534 लैब में आरटी-पीसीआर, 296 में ट्रूनेट और 71 लैब में सीबी नैट तकनीक से कोविड सैंपल की जांच हो रही है। 901 में से 653 लैब सरकारी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जल्द ही देश के हर जिले में कोरोना जांच की सुविधा शुरू करने का लक्ष्य है। अभी 150 लैब को मंजूरी दिया जाना बाकी है। इन लैब में सुविधाओं की समीक्षा की जा रही है। इसके अलावा जून महीने के अंत तक स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रोजाना 2 लाख सैंपल की जांच का लक्ष्य दिया गया है। इस दिशा में अब प्रतिदिन 1.55 लाख सैंपल की जांच हो रही है। अगले दो सप्ताह में दो लाख से ज्यादा सैंपल की जांच रोजाना होने लगेगी।
विज्ञापन