फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will give special training in English to 80 Afghan youth for one year

ट्रेनिंग: 80 अफगान युवाओं को एक साल तक अंग्रेजी का खास प्रशिक्षण देगा भारत

Sat, 05 Feb 2022 12:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 05 Feb 2022 12:58 AM IST
सार

भारत बीते कुछ वर्षों से अफगान युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण देता आ रहा है। अब इस अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम से उन्हें कुशल अंग्रेजी बोलने के गुर भी सिखाए जाएंगे।

विज्ञापन
India will give special training in English to 80 Afghan youth for one year
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विभिन्न भारतीय सैन्य अकादमियों में कोर्स पूरा कर चुके करीब 80 अफगान कैडेट्स को केंद्र सरकार ने एक साल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का मौका दिया है। इसके तहत इन्हें कारोबार और दफ्तरों के लिए प्रभावशाली अंग्रेजी बोलना सिखाया जाएगा। इन कैडेट्स को विदेश मंत्रालय के भारतीय तकीनीक एवं आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन


भारत में अफगान दूतावास ने इसका स्वागत करते हुए कहा, सरकार के इस मौके से युवाओं को अफगानिस्तान के मौजूदा हालात के संदर्भ में भविष्य के लिए काफी मदद होगी। कैडेट्स को 7 फरवरी से देश के तीन अलग अलग संस्थानों में यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान उनके ठहरने की व्यवस्था भी सरकार करेगी व उन्हें मासिक भत्ता भी दिया जाएगा। भारत बीते कुछ वर्षों से अफगान युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण देता आ रहा है। अब इस अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम से उन्हें कुशल अंग्रेजी बोलने के गुर भी सिखाए जाएंगे। अफगान दूतावास ने इसके लिए मोदी सरकार का शुक्रिया अदा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed