फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will fight with Australia against corona virus

ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर कोरोना से जंग लड़ेगा भारत

Fri, 11 Dec 2020 03:50 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Dec 2020 03:50 AM IST
विज्ञापन
India will fight with Australia against corona virus
भारत-ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की सरकारों के बीच करार हुआ है। करीब 40 लाख अमेरिकी डॉलर बजट के साथ भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को तेज किया जाएगा। इस ऑस्ट्रेलिया इंडिया स्ट्रैटिजिक रिसर्च फंड (एआईएसआरएफ) के तहत छह तरह की योजनाओं पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन


इनमें से एक योजना यह भी है कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों में हार्ट या फेफड़ों की दिक्कतों के बारे में पता लगाने के लिए अध्ययन किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना वायरस की जांच को लेकर किट्स उत्पादन पर भी बजट खर्च होगा। देश के किसानों को किसी भी तरह की आपदा से बचाने के लिए भी एक योजना पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन



इसके अलावा खाध उधोगों के प्रदूषण को लेकर भी काम किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की इंडस्ट्री, साइंस और टेक्नोलोजी मंत्रालय की मंत्री केरन एंड्रेयू ने भारत के साथ हुए इस करार पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की आपसी भागेदारी से कोरोना महामारी को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस की निगरानी और जांच पर ध्यान देते हुए दोनों देशों के वैज्ञानिक मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed