Bangladesh: PM मोदी नहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जाएंगे बांग्लादेश, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
Tarique Rahman Swearing-in Ceremony: बांग्लादेश में बीएनपी के नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हैं। तारिक रहमान प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। जिसमें कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष के साथ प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं भारत की तरफ से इस शपथ ग्रहण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से साझा की गई है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पीएम मोदी बीएनपी अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पड़ोसी देश का दौरा कर सकते हैं। लेकिन भारत में एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन और कई देशों के गणमान्य अतिथियों के आगमन समेत अन्य प्रस्तावित कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण पीएम मोदी बांग्लादेश नहीं जा सकते हैं। पीएम मोदी का 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक का कार्यक्रम पहले से तय है।
विदेश मंत्रालय का आधिकारिक बयान
विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, 17 फरवरी, 2026 को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की नई चुनी हुई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अहम कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष का शामिल होना भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और पक्की दोस्ती को दिखाता है, और हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले डेमोक्रेटिक मूल्यों के प्रति भारत के पक्के प्रतिबद्धता को पक्का करता है। बयान में आगे कहा गया- साझा इतिहास, संस्कृति और आपसी सम्मान से जुड़े पड़ोसियों के तौर पर, भारत बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व में चुनी हुई सरकार के आने का स्वागत करता है, जिनके विजन और मूल्यों को लोगों का भारी समर्थन मिला है।
यह भी पढ़ें - Bangladesh: तारिक रहमान 17 फरवरी को लेंगे PM पद की शपथ, सामने आई कैबिनेट के संभावित नामों की सूची
बांग्लादेश ने इन देशों को किया है आमंत्रित
राजनयिक सूत्रों के अनुसार, आमंत्रित देशों की सूची में भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संसद के साउथ प्लाजा में होगा।
बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण
पड़ोसी देश में हाल ही में आयोजित हुए 13वें राष्ट्रीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इसके बाद 17 फरवरी यानी मंगलवार को तारिक रहमान के नेतृत्व में बीएनपी की नई सरकार का शपथ ग्रहण। जानकारी के अनुसार, तारिक रहमान के कैबिनेट में 32 से 42 सदस्य हो सकते हैं, जिसमें अनुभवी और युवा नेताओं को जगह मिलने की उम्मीद है।
बांग्लादेश का 13वां राष्ट्रीय चुनाव
बीएनपी ने 300 में से 212 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि जमात-ए-इस्लामी गठबंधन ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा अन्य दलों को प्रदर्शन नाकाफी रहा, इसमें इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश पार्टी ने एक सीट और सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। जबकि पूर्व सत्ताधारी दल अवामी लीग (शेख हसीना की पार्टी) को इस चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें - Bangladesh: 'नए सिरे से रिश्ते हो शुरू', तारिक रहमान के सलाहकार बोले- बदली हुई वास्तविकता को स्वीकार करे भारत
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई
शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर बात की और उनकी पार्टी की चुनाव जीत पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने बांग्लादेश की जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए रहमान को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत और बांग्लादेश गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध वाले करीबी पड़ोसी हैं, और भारत दोनों देशों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए सहयोग जारी रखेगा।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.