फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh Government national election bnp tarique rahman Prime Minister new cabinet 2026

Bangladesh: तारिक रहमान 17 फरवरी को लेंगे PM पद की शपथ, सामने आई कैबिनेट के संभावित नामों की सूची

Sun, 15 Feb 2026 04:03 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 15 Feb 2026 04:03 PM IST
सार

बांग्लादेश में मंगलवार को तारिक रहमान के नेतृत्व में बीएनपी की नई सरकार शपथ लेगी। कैबिनेट में 32 से 42 सदस्य हो सकते हैं, जिसमें अनुभवी और युवा नेताओं को जगह मिलने की उम्मीद है। वित्त, विदेश और गृह जैसे अहम मंत्रालयों के लिए संभावित नामों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन
bangladesh Government national election bnp tarique rahman Prime Minister new cabinet 2026
बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारी अंतिम दौर में है। मंगलवार, 17 फरवरी को नई कैबिनेट शपथ लेगी। चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सरकार ने चुने हुए सांसदों की सूची वाला आधिकारिक गजट भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


संविधान के अनुच्छेद 148 के अनुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के तीन दिनों के भीतर शपथ लेना जरूरी है। चुनाव आयोग के सचिव अख्तर अहमद ने बताया कि मंगलवार को ही सांसद और कैबिनेट सदस्य शपथ लेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, तारिक रहमान प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे। उनकी कैबिनेट बहुत बड़ी नहीं होगी और इसमें 32 से 42 सदस्य शामिल हो सकते हैं। तारिक रहमान ने अनुभवी और युवा नेताओं को साथ लेकर चलने की योजना बनाई है। बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने कैबिनेट बनाने के बारे में सीनियर नेताओं से सलाह-मशविरा शुरू कर दिया है। बीएनपी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि कैबिनेट का आखिरी रूप देखने के लिए देश को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन


किसको मिलेगी क्या जिम्मेदारी?
मंत्रालयों की जिम्मेदारी को लेकर कई नामों की चर्चा है। हुमायूं कबीर को विदेश मंत्रालय और डॉ. रेजा किबरिया को वित्त मंत्रालय मिल सकता है। डॉ. किबरिया पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में वरिष्ठ अर्थशास्त्री रह चुके हैं। अमीर खसरू महमूद चौधरी को वाणिज्य मंत्रालय और बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को स्थानीय सरकार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है। कानून मंत्रालय के लिए मोहम्मद असदुज्जमां और गृह मंत्रालय के लिए सलाहुद्दीन अहमद का नाम आगे है। मिर्जा अब्बास को सड़क परिवहन और ब्रिज मंत्रालय मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bangladesh: 'नए सिरे से रिश्ते हो शुरू', तारिक रहमान के सलाहकार बोले- बदली हुई वास्तविकता को स्वीकार करे भारत


स्वास्थ्य विभाग डॉ. एजेडएम जाहिद हुसैन और सूचना मंत्रालय रूहुल कबीर रिजवी को मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा नजरुल इस्लाम खान, डॉ. अब्दुल मोईन खान, गायेश्वर चंद्र रॉय, मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद तुकू, सलीमा रहमान, अंदलीव रहमान पार्थो, मिजानुर रहमान मीनू और शमा ओबैद जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी अहम भूमिका मिल सकती है। खबर है कि नई सरकार बनने के बाद राष्ट्रपति भी बदला जा सकता है। इस पद के लिए डॉ. खंडाकर मोशर्रफ हुसैन के नाम पर विचार हो रहा है।

इन नामों पर भी हो रहा विचार
कैबिनेट के लिए कई और नामों पर भी विचार हो रहा है। इनमें जोनायद साकी, इशराक हुसैन, अब्दुल अवल मिंटू, अंदलीव रहमान पार्थो, निताई रॉय चौधरी, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, शाहिद उद्दीन चौधरी अनी, अनिंद्य इस्लाम अमित, खंडाकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, उस्मान फारूक, बॉबी हज्जाज, हम्माम कादर चौधरी, नायाब यूसुफ, जहीर उद्दीन स्वपन, बैरिस्टर फरजाना शर्मीन पुतुल, नूरुल हक नूर, नौशाद जमीर, मीर हेलाल, असदुल हबीब दुलु, अली असगर लॉबी, रूहुल कुद्दुस तालुकदार दुलु और एमडी शरीफुल आलम शामिल हैं। तारिक रहमान ने कैबिनेट गठन के लिए वरिष्ठ नेताओं से सलाह शुरू कर दी है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed