फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BNP Chairman Tarique Rahman advisor Humayun Kabir Statement on Relations with india

Bangladesh: 'नए सिरे से रिश्ते हो शुरू', तारिक रहमान के सलाहकार बोले- बदली हुई वास्तविकता को स्वीकार करे भारत

Sun, 15 Feb 2026 02:18 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: लव गौर Updated Sun, 15 Feb 2026 02:18 PM IST
सार

India-Bangladesh Relations: बांग्लादेश चुनाव के नतीजों के बीएनपी सरकार बना रही है। इसी के साथ प्रधानमंत्री का पद तारिक रहमान संभालेंगे। इससे पहले उनके सलाहकार ने भारत के साथ रिश्तों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ संबंधों में नए सिरे से शुरुआत चाहता है।
 

विज्ञापन
BNP Chairman Tarique Rahman advisor Humayun Kabir Statement on Relations with india
बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान - फोटो : X-BNP

विस्तार

बांग्लादेश को लगभग डेढ़ साल बाद स्थायी सरकार मिलने जा रही है। 12 फरवरी को हुए आम चुनाव के नतीजे बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के भारी बहुमत के साथ पक्ष में आए। ऐसे में अब 17 फरवरी को तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले तारिक रहमान के सलाहकार का भारत के साथ संबंधों पर बड़ा बयान सामने आया है। 
विज्ञापन


'बदली वास्तविकता को स्वीकार करे भारत'
न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा है कि बांग्लादेश भारत के साथ नए सिरे से संबंधों की शुरुआत करना चाहता है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश की बदली हुई राजनीतिक वास्तविकता को स्वीकार करना भारत की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


आपसी लाभ के लिए सहयोग की अपील
अपने बयान में उन्होंने काह कि बांग्लादेश, भारत के साथ नए सिरे से संबंध स्थापित करना चाहता है, क्योंकि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी अवामी लीग पार्टी अब सत्ता में नहीं हैं। बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के सलाहकार ने जोर देते हुए यह भी कहा कि दोनों देशों को 'पारस्परिक लाभ' के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी ने शुक्रवार (13 फरवरी) को जारी हुए चुनाव परिणाम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए दो-तिहाई से अधिक सीटों पर विजय हासिल की है। शनिवार (14 फरवरी) को दिए एक साक्षात्कार में कबीर ने इस बात पर जोर दिया कि बीएनपी की शानदार चुनावी जीत के बाद बांग्लादेश में बदली हुई राजनीतिक वास्तविकता को पहचानने की जिम्मेदारी भारत पर है।

शेख हसीना को बताया आतंकी
हुमायूं कबीर ने कहा, 'यह बदलाव भारत की मानसिकता में आना चाहिए। शेख हसीना और अवामी लीग आज के बांग्लादेश में मौजूद नहीं हैं। जनता ने बीएनपी के पक्ष में स्पष्ट फैसला दिया है।' इसी के साथ उन्होंने 2024 के अगस्त विद्रोह के बाद भारत आई हसीना को 1500 से अधिक लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार 'आतंकवादी' बताया। वहीं कबीर ने भारत सरकार से आग्रह किया कि वह यह सुनिश्चित करे कि हसीना या अवामी लीग के अन्य नेताओं द्वारा उसकी भूमि का उपयोग ऐसे तरीकों से न किया जाए जिससे बांग्लादेश में स्थिरता प्रभावित हो सके।


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण: तारिक रहमान बनेंगे प्रधानमंत्री, भारत समेत 13 देशों को न्योता

उन्होंने आगे कहा, 'बांग्लादेश की संप्रभुता को कमजोर करने वाली किसी भी गतिविधि में भारत को सहभागी नहीं माना जाना चाहिए। एक बार यह समस्या हल हो जाए तो सामान्य राजनयिक सहयोग फिर से शुरू हो सकता है। हम पड़ोसी हैं और हमें आपसी लाभ के लिए मिलकर काम करना चाहिए।'

अन्य वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed