फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-UK Joint Exercise Ajeya Warrior Boosts Counter-Terror Cooperation and UN Peace Enforcement Capabilities

India-UK: भारत-यूके सैन्य अभ्यास ‘अजेय वॉरियर’ सम्पन्न, UN शांति-प्रवर्तन मिशनों में मजबूत हुई साझेदारी

Mon, 01 Dec 2025 07:21 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 01 Dec 2025 07:21 AM IST
सार

 इन संयुक्त अभ्यासों का समापन बैटल-ग्रुप स्तर के अंतिम ऑपरेशन के साथ हुआ, जिसमें दोनों सेनाओं ने वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास किया।

विज्ञापन
India-UK Joint Exercise Ajeya Warrior Boosts Counter-Terror Cooperation and UN Peace Enforcement Capabilities
संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अजेय वॉरियर’ - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

विस्तार

भारत और ब्रिटेन की सेनाओं के बीच आयोजित द्विवार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अजेय वॉरियर’ का आठवां चरण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। लगभग दो सप्ताह तक चले इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना और आतंकवाद-रोधी अभियानों में संयुक्त रूप से काम करने की क्षमता को मजबूत करना रहा।

विज्ञापन


इस बार सैन्य अभ्यास का फोकस संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय-7 के तहत शांति-प्रवर्तन (पीस-एन्फोर्समेंट) अभियानों को अंजाम देने पर रहा। अभ्यास में शहरी और अर्ध-शहरी वातावरण में बहु-डोमेन ऑपरेशनों की जटिल परिस्थितियों का सिमुलेशन किया गया, जिसमें दोनों सेनाओं ने एकीकृत कमान के तहत ऑपरेशन संचालित किए। ट्रेनिंग के दौरान सैनिकों ने काउंटर-आईईडी, छोटे मानव रहित विमान (एसयूएएस) संचालन, शहरी युद्धक रणनीतियों, कंपनी-स्तर की कौशल प्रक्रियाओं और सपोर्ट हथियारों के उपयोग से जुड़े अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- जहरीली हवा: दिल्ली-NCR बन सकता है दुनिया का सबसे प्रदूषित इलाका, वैज्ञानिक बोले- सात साल में मुमकिन है बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संयुक्त अभ्यासों का समापन बैटल-ग्रुप स्तर के अंतिम ऑपरेशन के साथ हुआ, जिसमें दोनों सेनाओं ने वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास किया। टैक्टिकल अभ्यासों के अलावा सैनिकों ने फिटनेस गतिविधियों, टीम स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया, जिसने दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ और सौहार्द को और प्रगाढ़ किया।

अजेय वॉरियर का अगला चरण 2027 में ब्रिटेन में
ब्रिटिश हाई कमिश्नर लिंडी कैमरन ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा सहयोग, ब्रिटेन-इंडिया विजन 2035 का महत्वपूर्ण स्तंभ है और ‘अजेय वॉरियर’ इस साझेदारी को और मजबूत करता है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि ‘अजेय वॉरियर’ का अगला चरण वर्ष 2027 में ब्रिटेन में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed