फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to acquire 97 Made-in-India drones for over Rs 10000 crore to keep an eye on China and Pak borders

Border Security: 10000 करोड़ से ज्यादा कीमत के 97 मेड-इन-इंडिया ड्रोन खरीदेगा भारत, चीन-पाक सीमा पर रखेंगे नजर

Mon, 17 Jul 2023 09:11 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 17 Jul 2023 09:11 PM IST
सार

अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के फैसले के बाद भारत अब 'मेक-इन-इंडिया' प्रोजेक्ट के तहत 97 बेहद सक्षम ड्रोन खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
India to acquire 97 Made-in-India drones for over Rs 10000 crore to keep an eye on China and Pak borders
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

चीन और पाकिस्तान के साथ लगती सीमाओं पर नजर रखने के लिए भारत अपने निगरानी तंत्र को और मजबूत करने जा रहा है। भारतीय रक्षा बल चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर निगरानी के लिए 97 'मेड-इन-इंडिया' ड्रोन हासिल करने के लिए तैयार है। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के फैसले के बाद भारत अब 'मेक-इन-इंडिया' प्रोजेक्ट के तहत 97 बेहद सक्षम ड्रोन खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि रक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से एक वैज्ञानिक अध्ययन किया गया था और यह निर्णय लिया गया है कि भारतीय बलों को मध्यम ऊंचाई की लंबी सहनशक्ति आवश्यकताओं को पूरा करने और जमीन एवं समुद्र दोनों पर नजर रखने के लिए 97 ऐसे ड्रोन की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायुसेना 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इन ड्रोनों की खरीदारी करेगी, क्योंकि उन्हें सबसे अधिक संख्या में मानवरहित हवाई वाहन भी मिल रहे हैं जो लगातार 30 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेनाओं द्वारा हासिल किए जाने वाले ड्रोन पिछले कुछ वर्षों में तीनों सेनाओं द्वारा अपने-अपने बेड़े में शामिल किए गए 46 से अधिक हेरॉन यूएवी के मौजूदा बेड़े के अतिरिक्त होंगे। जो ड्रोन पहले से ही सेवा में हैं, उन्हें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा 'मेक-इन-इंडिया' के माध्यम से मूल उपकरण निर्माताओं के साथ साझेदारी में अपग्रेड किया जा रहा है।जहां उन्हें 60 प्रतिशत से अधिक भारतीय सामग्री का उपयोग करके देश के भीतर अपनी क्षमताओं को उन्नत करना होगा।


भारत ने हाल ही में 31 प्रीडेटर ड्रोन हासिल करने का फैसला किया है जो ज्यादा ऊंचाई और लंबी सहनशक्ति श्रेणी के हैं और इनका इस्तेमाल भारतीय हित के विशाल क्षेत्रों की निगरानी के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed