भारत ने किया अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, रेंज में आये चीन के कई शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने गुरुवार को अपनी परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण किया। यह एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) है। इसकी रेंज 5000 किमी. है। ओडिशा तट से दूर व्हीलर द्वीप में इसका सफल परीक्षण किया गया। अपनी रेंज की वजह से यह मिसाइल चीन के कई हिस्सों तक पहुंच सकती है।
#FLASH India test fired Intercontinental 5000-km range surface to surface nuclear capable ballistic missile Agni-V from Abdul Kalam island off the Odisha coast at 9:53 am. pic.twitter.com/kkBi2NDFRT
— ANI (@ANI) January 18, 2018विज्ञापन
अग्नि-5 का आखिरी बार दिसंबर 2016 में परीक्षण किया गया था जिसे यह कहकर परिभाषित किया गया था कि यह ICBM का आखिरी परीक्षण है। आपको बता दें कि अग्नि-5, अग्नि सीरीज की मिसाइलें हैं जिसे DRDO ने विकसित किया है।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने चेन्नई में कहा कि हमने परमाणु संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
We have successfully launched nuclear capable ballistic missile Agni-V today: Defence Minister Nirmala Sitharaman in Chennai (File pic) pic.twitter.com/6KivWbmZg6
— ANI (@ANI) January 18, 2018
आपको बता दें कि भारत के पास पहले से ही अग्नि-1, अग्नि-2 और अग्नि-3 मिसाइलें हैं। इन्हें पाकिस्तान के खिलाफ बनाई गई रणनीति के तहत तैयार किया गया है। वहीं अग्नि-4 और अग्नि-5 को चीन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।