{"_id":"67eae67c291442ec3e0f5c25","slug":"india-sends-fresh-batch-of-50-tonnes-relief-aid-to-quake-hit-myanmar-know-updates-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: म्यांमार के लिए भारत ने भेजी 50 टन राहत सामग्री की नई खेप; अब तक 2000 से ज्यादा की हो चुकी है मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Earthquake: म्यांमार के लिए भारत ने भेजी 50 टन राहत सामग्री की नई खेप; अब तक 2000 से ज्यादा की हो चुकी है मौत
Tue, 01 Apr 2025 12:31 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
म्यांमार के भूकंप पीड़ितों के लिए नौसेना की मदद से भेजी गई राहत सामग्री
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार में बीते शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूंकप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस आपदा के कारण सोमवार तक मरने वालों की संख्या 2065 और घायलों की संख्या 3900 दर्ज की गई है। भूकंप प्रभावित देश की मदद के लिए भारत ऑपरेशन ब्रह्मा चला रहा है। इस बीच, भारत ने सोमवार को 50 टन राहत सामग्री की एक नई खेप भेजी है। ये राहत सामग्री भारतीय नौसेना के दो जहाजों आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री द्वारा म्यांमार के शहर यांगून ले जाई गई है।
विज्ञापन
भारतीय अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना के तीन और जहाज आईएनएस करमुख, आईएनएस घड़ियाल और एलसीयू-52 - 500 टन से अधिक अतिरिक्त सहायता सामग्री लेकर यांगून के रास्ते में हैं।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री सोमवार को यंगून पहुंचे, जहां उन्होंने 50 टन से अधिक राहत सामग्री प्रभावित लोगों को सौंपी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस राहत अभियान की जानकारी देते हुए लिखा, 'ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री आज यंगून पहुंचे और राहत सामग्री वितरित की।'
विज्ञापन
इससे पहले, म्यांमार में भारतीय दूतावास ने भी एक्स पर पोस्ट किया, 'आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री द्वारा लाई गई 50 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री को आज यांगून में राजदूत अभय ठाकुर ने सौंपा। भारतीय वायु सेना के छह विमानों और भारतीय नौसेना के पांच जहाजों के माध्यम से भारत ने बड़े पैमाने पर राहत सामग्री यंगून, नेपीडॉ और मांडले में पहुंचाई है।'
संबंधित वीडियो