फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India’s real GDP growth for 2025-26 financial year will exceed 6.2 pc: ICRA

GDP: 2025-26 में 6.2 फीसदी रहेगी भारत की जीडीपी ग्रोथ- आईसीआरए का अनुमान; घरेलू आय बढ़ने की भी उम्मीद

Wed, 18 Jun 2025 03:36 PM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 18 Jun 2025 03:36 PM IST
सार

India's GDP Growth: आईसीआरए ने 2025-26 वित्त वर्ष में भारत के जीडीपी को लेकर अनुमान जताया है कि यह 6.2 रह सकती है। आईसीआरए को उम्मीद है कि कई सकारात्मक कारकों के चलते भारत की अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

विज्ञापन
India’s real GDP growth for 2025-26 financial year will exceed 6.2 pc: ICRA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

प्रमुख रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने अपने ताजा अनुमान में कहा है कि 2025-26 वित्त वर्ष में भारत की असली सकल घरेलू उत्पाद बढ़ोतरी 6.2 प्रतिशत रह सकती है। वहीं, सकल मूल्य वर्धन (ग्रॉस वैल्यू एडेड) की बढ़ोतरी 6.3 प्रतिशत से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। आईसीआरए ने बताया कि ग्रामीण मांग मजबूत बनी रहेगी, जिसका कारण रबी की फसलों से होने वाली आमदनी और जलाशयों का सामान्य से अधिक जलस्तर है।
विज्ञापन


महंगाई और घाटे को लेकर अनुमान
आईसीआरए के अनुसार, खुदरा महंगाई 4.2 प्रतिशत से ऊपर रह सकती है। वहीं थोक महंगाई 2.7 प्रतिशत से अधिक रह सकती है। इस दौरान राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। जबकि चालू खाता घाटा -1 फीसदी रह सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Indian Economy: CEA बोले- वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत सकारात्मक, राजकोषीय घाटा व सरकारी कर्ज घटना बड़े सुधार
विज्ञापन
विज्ञापन


आमदनी बढ़ाने वाले कारक
आईसीआरए के अनुसार, 2025-26 के बजट में इनकम टैक्स में राहत, ब्याज दरों में कटौती से कम ईएमआई, और खाद्य महंगाई में कमी से लोगों की घरेलू आय बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - GeM: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को दी बधाई, जेम पोर्टल से सरकारी खरीद पर जताई खुशी

निर्यात और निवेश का हाल
इस दौरान माल निर्यात फिलहाल कमजोर रह सकते हैं। वहीं सेवा निर्यात की ग्रोथ माल निर्यात से बेहतर रहने की संभावना है। जबकि केंद्र सरकार का पूंजीगत खर्च 2025-26 में 10.1% बढ़ेगा, जिससे निवेश गतिविधियों को बल मिलेगा। हालांकि, निजी निवेश में थोड़ी तेजी आ सकती है, लेकिन निर्यात की धीमी गति और व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता बनी रह सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed