Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Piyush Goyal congratulated UP CM Yogi Adityanath, expressed happiness over govt procurement from GeM portal

GeM: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को दी बधाई, जेम पोर्टल से सरकारी खरीद पर जताई खुशी

Wed, 18 Jun 2025 12:09 PM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 18 Jun 2025 12:09 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जेम पोर्टल के जरिये सरकारी खरीद बढ़ाने में उत्तर प्रदेश का खासा योगदान रहा है। उन्होंने पिछले पांच साल में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पोर्टल के जरिये की गई खरीद का डाटा भी साझा किया।

विज्ञापन
Piyush Goyal congratulated UP CM Yogi Adityanath, expressed happiness over govt procurement from GeM portal
पीयूष गोयल - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जेम (GeM) पोर्टल से सरकारी खरीद किए जाने की पहल पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने खुशी जताई है। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जेम पोर्टल के जरिये सरकारी खरीद बढ़ाने में उत्तर प्रदेश का खासा योगदान रहा है। उन्होंने पिछले पांच साल में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पोर्टल के जरिये की गई खरीद का डाटा भी साझा किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पत्र में लिखा कि गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) एक राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल है। इसके जरिये केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालयों/विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वायत्त संस्थानों और स्थानीय निकायों द्वारा वस्तुओं एवं सेवाओं की शुरू से अंत तक ऑनलाइन खरीद की जा सकती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जेम (GeM) ने 5.43 लाख करोड़ रुपये के 72 लाख से अधिक के क्रय आदेश पूरे किए हैं। शुरुआत से लेकर अब तक जेम (GeM) के जरिये 2.9 करोड़ से अधिक क्रय आदेशों के माध्यम से ₹14 लाख करोड़ से अधिक की खरीद की जा चुकी है। जेम (GeM)  अब 11 हजार से अधिक उत्पाद और 330 से ज्यादा सेवा श्रेणियों के साथ एक उपलब्धि खरीद मंच के रूप में काम कर रहा है। इस वृद्धि में उत्तर प्रदेश सरकार का योगदान काफी अहम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने पत्र में लिखा कि पिछले पांच वित्तीय वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जेम (GeM) के जरिये की गई खरीद राज्य के विश्वास का प्रमाण है। मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 26 नवंबर 2024 को आदेश जारी करके राज्य के खरीद नियमों में बदलाव किया और जेम (GeM)को मान्यता दी। मैं इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद करता हूं। प्रदेश सरकार की यह पहल विभिन्न खरीद-संबंधी अधिसूचनाओं को एकीकृत करती है। इससे प्रक्रियाएं सरल हुई हैं और GeM को 100% अपनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। साथ ही जेम (GeM) की पारदर्शिता, दक्षता, समावेशिता और खरीद को आसान बनाने की प्रक्रिया तेज हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेम (GeM) को सरकारी क्रेताओं की सभी प्रकार की आवश्यकताओं के लिए वन-स्टॉप मार्केटप्लेस के रूप में स्थापित किया गया था। जेम पोर्टल के लिए उत्तर प्रदेश का प्रोत्साहन इस का प्रमाण है कि जब तकनीकी दृष्टिकोण, समावेशन और निष्पादन जुड़ता है तो पता चलता है कि डिजिटल इंडिया की संकल्पना से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश की यह पहल अन्य राज्यों को भी GeM को तेजी से अपनाने की प्रेरणा देगी। ऐसा मुझे विश्वास है। 


पिछले पांच साल में यूपी में हुई खरीद
केंद्रीय मंत्री ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि यूपी सरकार ने बीते पांच वित्तीय वर्ष में जेम पोर्टल से खरीद में बढ़ोतरी की है। इसमें साल 2020-21 में 4622 करोड़, 2021-22 में 11286 करोड़, 2022-23 में 12422 करोड़, 2023-24 में 20248 करोड़ और 2024-25 में 16 हजार करोड़ की खरीद की गई। खरीद करने में शहरी विकास विभाग सबसे आगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed