{"_id":"5a42a05b4f1c1b09788b5098","slug":"india-s-first-19-seater-passenger-aircraft-is-ready-for-the-first-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय आसमान में जल्द उड़ान भरेगा 19 सीटों वाला स्वदेशी यात्री विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय आसमान में जल्द उड़ान भरेगा 19 सीटों वाला स्वदेशी यात्री विमान
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय आसमान में जल्द मेड इन इंडिया यात्री विमान उड़ान भरेगा। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने 19 सीट वाले डॉर्नियर-228 विमान का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि एचसीएल को विमानन प्राधिकरण डीजीसीए से इस हफ्ते सर्टिफिकेट मिल जाएगा और इसके बाद डॉर्नियर विमानों का व्यवसायिक इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। यह पहली बार होगा जब डीजीसीए किसी भारतीय विमान को यात्री सेवा का लाइसेंस देगा। सशस्त्र बल पहले से डॉर्नियर विमान का इस्तेमाल कर रहे हैं, पर अब इसे यात्री सेवा में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें- IAS अधिकारियों पर मोदी सरकार सख्त, कहा- संपत्ति का ब्योरा दो वरना प्रमोशन नहीं
विज्ञापन
एचएएल ने इस विमान का निर्माण किया है। स्विस टेक्नोलॉजी कंपनी आरयूएजी से सैन्य सेवाओं के लिए इसका लाइसेंस लिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक यात्री सेवा के लिए इस विमान का परीक्षण कानपुर में किया गया। डीजीसीए के अधिकारियों के मुताबिक प्रमाणपत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द एचएएल को मंजूरी मिल जाएगी।
पढे़ं- 2018 में भारत बनेगा विश्व की पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी, ये देश होंगे टॉप 4 में
कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक ट्रायल देखने के बाद डीजीसीए की टीम ने विमान को उड़ान योग्यता का प्रमाणपत्र पहले ही दे दिया है। अब एचएएल इस तैयारी में लगा है कि एक बार ऑर्डर मिलना शुरू होने के बाद सप्लाई में कोई समस्या न आए। इसके लिए कानपुर में कंपनी के पाए एक विशेष असेंबलिंग लाइन पहले से ही है।
मेक इंडिया को मिलेगी ताकत
सरकार की मेक इन इंडिया योजना को भी काफी बल मिलेगा। घरेलू विमान को बढ़ावा देने के लिए डॉर्नियर का इस्तेमाल करने वाली एयरलाइंस को कुछ छूट भी दी जा सकती है। अभी सभी निजी और सरकारी विमानन कंपनियां विदेशों से ही सभी आकार के विमानों की खरीद करती हैं। इस कदम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम नागरिकों को सस्ता हवाई सफर कराने की उड़ान योजना को भी ताकत मिलेगी।