फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   india to become world fifth largest economy by 2018 says cebr report

2018 में भारत बनेगा विश्व की पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी, ये देश होंगे टॉप 4 में

Tue, 26 Dec 2017 05:39 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Dec 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
india to become world fifth largest economy by 2018 says cebr report
economy

अगले साल के अंत तक भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा। इसके अलावा भारत की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन और फ्रांस को भी पीछे छोड़ देगा। सेंट्रल फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च की सहायक इकाई वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार भारत में सस्ती बिजली और टेक्नोलॉजी के दम पर ऐसा मुमकिन होगा। 

विज्ञापन


15 साल में टॉप 10 में रहेगा एशियाई देशों का दबदबा
रिपोर्ट के अनुसार अगले 15 सालों में टॉप में ज्यादातर एशियाई देश टॉप 10 में शामिल होंगे। डॉलर के मामले में यह सब होगा। सीईबीआर के डिप्टी चेयरमैन डगलस मैकविलियम्स ने कहा कि तात्कालिक झटके के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था 2018 में फ्रांस और यूके से आगे निकल जाएगी और डॉलर के मामले में दोनों को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।
विज्ञापन


नोटबंदी, जीएसटी से गति मंद हुई
रिपोर्ट के मुताबिक इस साल इकोनॉमी में नोटबंदी और जीएसटी की वजह से विकास गति मंद पड़ी है। लेकिन यह केवल शार्ट टर्म के लिए था। अब इनका असर उतना देखने को नहीं मिलेगा, जितना पहले दिखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चा तेल देगा रूस को झटका
रिपोर्ट में कच्चे तेल की गिरती कीमतों के कारण रूस की इकोनॉमी को झटका देगा। रूस अपनी वृद्धि के लिए एनर्जी सेक्टर पर बहुत हद तक निर्भर है। 2032 तक यह देश 11वें स्थान से गिरकर 17वें स्थान पर आ सकता है। वहीं ब्रिटेन पर ब्रेग्जिट का असर आशंका से कम होगा। इससे पता चलता है कि 2020 तक यह फ्रांस को फिर से पछाड़ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed