देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में आठ हजार से ज्यादा नए मामले, अभी तक 1 अरब 30 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,419 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना के 8 हजार 251 मरीज ठीक हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 159 लोगों की जान चली गई है। वहीं, आठ हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से घर लौट चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,419 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना के 8 हजार 251 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ अब तक देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 40 लाख 97 हजार 388 पर पहुंच गया है। देश में कोरोना के 94 हजार 742 एक्टिव केस बचे हुए हैं। लंबे समय बाद एक्टिव केसों में कमी देखने को मिली है। इसके अलावा अभी तक देश में 3 करोड़ 43 लाख 28 हजार 321 कुल मामले आए हैं।
4 लाख 74 हजार लोगों की मौत
भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 74 हजार 111 लोगों की जान जा चुकी है। देश में टीकाकरण की बात करें तो अभी तक 1 अरब 30 करोड़ 39 लाख 32 हजार 286 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बीते 24 घंटे में 80 लाख 86 हजार 910 लोगों को कोरोना की पहली और दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।
India reports 9,419 new #COVID19 cases, 8,251 recoveries, and 159 deaths in the last 24 hours
Active cases: 94,742
Total recoveries: 3,40,97,388
Death toll: 4,74,111
Total Vaccination: 130.39 cr pic.twitter.com/zXb37lVDFi— ANI (@ANI) December 9, 2021
ओमिक्रॉन के कई मामलों ने बढ़ाई चिंता
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर भी चिंता बढ़ती जा रही है। कई राज्यों में ओमिक्रॉन के केस पाए गए हैं। देश में ओमिक्रॉन के तीस नए मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की भी ट्रेसिंग की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेसिंग करने में दिक्कतें आ रही हैं। विदेशों से भारत लौटे लोगों ने अपना फोन नंबर बंद कर रखा है, जिससे अधिकारियों को पहचान करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।