फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 India Reports 8,865 New Corona Cases in Last 24 Hours, Lowest In 287 Days

Corona Cases in India: करीब नौ महीने बाद देश में सबसे कम कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 197 लोगों ने तोड़ा दम

Tue, 16 Nov 2021 09:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 16 Nov 2021 09:51 AM IST
सार

भारत में कोरोना की स्थिति में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। मंगलवार को जारी हुए आंकड़ों के तहत पिछले 24 घंटों में देश में 8,865 कोरोना संक्रमित सामने आए। 

विज्ञापन
COVID-19 India Reports 8,865 New Corona Cases in Last 24 Hours, Lowest In 287 Days
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। दैनिक कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से नीचे गिर रही है। बीते 24 घंटो में कोविड-19 मामलों में सोमवार के मुकाबले और गिरावट आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के तहत 24 घंटे के अंदर देश में 8,865 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। जबकि, सोमवार को यह 10,229 कोरोना के मामले सामने आए थे। 

विज्ञापन


इसके अलावा बीते 24 घंटों में देश में 197 मौतें कोरोना की वजह से हुईं तो 11,971 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए। 

287 दिन बाद इतने कम मरीज 
दूसरी लहर के बाद से यह पहला मौका है जब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या इतनी घटी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक करीब नौ महीने (287 दिन) बाद देश में इतने कम कोरोना संक्रमित 24 घंटे में सामने आए हैं। इसके अलावा अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटकर 1,30,793 पहुंच गई है, जो पिछले 525 दिन में सबसे कम है। 
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.80 पहुंची 
आंकड़ों के तहत देश में दैनिक संक्रमण दर गिरकर 0.80 प्रतिशत पहुंच गई है, जो पिछले 43 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। इसके अलावा साप्ताहिक संक्रमण दर 0.97 प्रतिशत है, जो 53 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में सबसे खराब स्थिति 
केरल में कोविड-19 संक्रमण की सबसे खराब स्थिति है। पिछले 24 घंटों में 8,865 संक्रमित सामने आए हैं, जिसमें सिर्फ केरल में ही 4547 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। यहां 57 लोगों की मौत भी पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई। 


मंडाविया ने की टीकाकरण अभियान की समीक्षा 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया कि देश के एनजीओ, सीएसओ के साथ विचार-विमर्श किया। इस बारे में चर्चा की कि सरकार और इन संगठनों के बीच साझेदारी बढ़ने से हमारा ‘हर घर दस्तक’ टीकाकरण अभियान किस तरह मजबूत होगा। हमारी सरकार हमारे इस अभियान को देश के कोने-कोने तक ले जाने के लिए संगठनों का सहयोग चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed