फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 23529 new COVID19 cases and 311 deaths in last 24 hours

देश में कोरोना: संक्रमण के नए मामलों में अचानक बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में 23 हजार से ज्यादा मिले नए मरीज

Thu, 30 Sep 2021 10:10 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 30 Sep 2021 10:10 AM IST
सार

इस हफ्ते कोरोना के नए मामलों में कमी देखी जा रही थी। कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार से कम हो गए थे, लेकिन बुधवार को कोरोना के आंकड़ों में अचानक से इजाफा हो गया। बीते 24 घंटे में 23 हजार नए मरीज मिले हैं।  

विज्ञापन
India reports 23529 new COVID19 cases and 311 deaths in last 24 hours
कोरोना जांच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। नए मामले 20,000 से कम तक पहुंच गए थे, लेकिन गुरुवार को सामने आए आंकड़ों ने फिर से चौंका दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश भर में कुल 23,529 नए केस मिले हैं। इसके अलावा 28,718 लोग स्वस्थ हुए हैं । हालांकि, इस दौरान 311 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़े के साथ ही अब तक देश में मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.33 करोड़ के पार पहुंच गई है। नए मामलों के मुकाबले रिकवर होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होने के चलते एक्टिव मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय  के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 2 लाख 77 हजार 20 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 30 लाख 14 हजार 898 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 37 लाख 39 हजार 980 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 48 हजार 62 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में अब भी कोरोना के मामलों में कमी नहीं देखने को मिल रही है। यहां पर 12 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन


27 सितंबर को सिर्फ 14 हजार नए मामले
बता दें कि इसी हफ्ते सोमवार को देश में कोरोना के 14,902 मामले दर्ज किए गए थे जोकि 1 मार्च के बाद सबसे कम था। 1 मार्च 2021 को 12,270 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना केसों में कमी आने से विशेषज्ञों और डॉक्टरों को भी राहत मिली थी, लेकिन दैनिक मामलों में अचानक इजाफा होने से एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-23,529 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 28,718हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-311
बीते 24 घंटे में कुल टीका-65.34 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  2.77 लाख
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.30 करोड़
अब तक कुल हुए संक्रमित- 3.37 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.48 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 88.34 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed