फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 16862 new COVID cases and 379 deaths in last 24 hours

चिंता: त्योहारों के बीच कोरोना ने फिर पसारे पांव, बीते 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा नए मामले, 379 लोगों की मौत

Fri, 15 Oct 2021 10:25 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 15 Oct 2021 10:25 AM IST
सार

नवरात्रि संपन्न होने के बाद से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। आंकड़े बढ़ने के साथ-साथ  तीसरी लहर को लेकर चिंता भी बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन
India reports 16862 new COVID cases and 379 deaths in last 24 hours
देश में कोरोना के हाल। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ रहे हैं तो किसी रोज केस कम हो रहे हैं।  बीते 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 379  लोगों की मौत हो गई। वहीं,19 हजार 391 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले सप्ताह कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन सौ से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन पिछले तीन दिनों से फिर से मरने वालों की संख्या 350 से ज्यादा होने लगी है। 
विज्ञापन


देश में त्योहारों के मौसम बीच एक बार फिर कोरोना वायरस रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय  के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 2 लाख 03 हजार 678 एक्टिव केस आए हैं, जबकि 3 करोड़ 33 लाख 82 हजार 100 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 40 लाख 37 हजार 592 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 51 हजार 814 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


24 घंटे में कुल 11.80 लाख सैंपल की जांच हुई
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की दर बढ़कर 98.07 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटे में कुल 11.80 लाख सैंपल की जांच हुई। वहीं, अभी तक 58 करोड़ 88 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है। साप्ताहिक संक्रमण दर की बात करें तो यह 1.44 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed