{"_id":"617cc5bb64af0a78d321bc11","slug":"india-reports-14313-new-covid19-cases-and-549-deaths-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए मामले, मृतकों की संख्या में भारी गिरावट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए मामले, मृतकों की संख्या में भारी गिरावट
Sat, 30 Oct 2021 09:51 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 30 Oct 2021 09:51 AM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 14313 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मौतों की संख्या में करीब तीन सौ तक की कमी आई है। शुक्रवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या 800 से ऊपर थी, लेकिन एक दिन के अंदर ही मृतकों की संख्या में कम हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ जा रहे हैं तो किसी दिन केस कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 14313 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मौतों की संख्या में करीब तीन सौ तक की कमी आई है। इस दौरान 549 लोगों की जानें गई हैं। इसके अलावा 13 हजार 543 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या भी धीरे-धीरे कम हो रही है। देश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1 लाख 61 हजार 655 तक रह गई है।
विज्ञापन
कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3,42,46,157 हो गई है। इसके अलावा ठीक होने वालों का आंकड़ा 3,36,41,175 पर पहुंच गया है। वहीं, देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,57,740 हो गई है ।
विज्ञापन
कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामले
कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मालमों बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, झारखंड, मिजोरम, असम समेत कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। मिजोरम में एक दिन में 692 नए केस और 427 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक प्रतिबंध
बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते भारत आने और जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक प्रतिबंध को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी 31 अक्तूबर 2021 तक बढ़ा दी थी। वहीं, देश में टीकाकरण का आंकड़ा 105 करोड़ के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।