{"_id":"681c0bef955c19fb210b3a8f","slug":"india-rejects-claims-being-made-on-pakistan-social-media-about-operation-sindoor-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का झूठ: पुरानी तस्वीरें साझा कर जिस मिराज को मार गिराने का दावा, वह MP में हुआ था दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान का झूठ: पुरानी तस्वीरें साझा कर जिस मिराज को मार गिराने का दावा, वह MP में हुआ था दुर्घटनाग्रस्त
Thu, 08 May 2025 07:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 08 May 2025 07:12 AM IST
सार
पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल भारतीय वायुसेना के विमानों की हादसों की पुरानी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। दावा कर रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने उन्हें मार गिराया। लेकिन पाकिस्तान का यह दावा जांच में गलत निकला। वीडियो जारी कर जिस मिराज को मार गिराने का दावा किया है, वह 2025 में मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान फ्लैग (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर किए जा रहे दावों को खारिज कर दिया। प्रेस सूचना ब्यूरो की फैक्टचेक यूनिट की ओर से की गई कई पोस्ट में कहा गया कि पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल भारतीय वायुसेना के विमानों की हादसों की पुरानी तस्वीरें साझा कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने उन्हें मार गिराया।
लड़ाकू विमानों की झड़प के बारे में पाकिस्तान समर्थक एक सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि वीडियो फरवरी 2025 का है और इसमें ग्वालियर के शिवपुरी के पास वायुसेना का मिराज 2000 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह हादसा नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान हुआ था। पीआईबी फैक्टचेक यूनिट ने कहा कि पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल और यहां तक प्रभावशाली राजनीतिक हस्तियां जानबूझकर फर्जी खबरें फैला रहे हैं। उनका लक्ष्य स्पष्ट है कि फर्जी सूचना को इतनी तेजी से और इतनी अधिक मात्रा में झूठ से भर देना कि तथ्य और कल्पना में अंतर करना मुश्किल हो जाए। यह केवल गलत सूचना नहीं है बल्कि यह एक सुनियोजित, समन्वित अभियान है जो वास्तविकता को विकृत करने, जनता को गुमराह करने और पूरे क्षेत्र में धारणाओं में हेरफेर करने के लिए बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: हाल-ए-पाकिस्तान: अचानक हमला हो गया...10 से 15 मिसाइलें गिरीं; पाकिस्तानियों ने सुनाई भारत के हमले की आंखोंदेखी
विज्ञापन
दावे, जो निकले फर्जी और भ्रामक
संबंधित वीडियो

- एक वीडियो में दावा किया गया कि भारतीय सेना ने चोरा पोस्ट पर सफेद झंडा लगाकर आत्मसमर्पण कर दिया। इस मनगढ़ंत दावे को पाकिस्तान के मंत्री अत्ता उल्ला तारड़ ने भी साझा किया और बिना किसी सबूत के सार्वजनिक तौर पर इसकी पुष्टि भी कर दी।
- एक अन्य भ्रामक पोस्ट में दावा किया गया कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने श्रीनगर एयरबेस को निशाना बनाया है जबकि सच्चाई यह है कि यह वीडियो 2024 के शुरू में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सांप्रदायिक झड़पों का है।
- एक वीडियो में दावा किया गया कि पाकिस्तान ने भारतीय ब्रिगेड मुख्यालय नष्ट कर दिया। पीआईबी फैक्ट चेक ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि यह दावा पूरी तरह से मनगढ़ंत है।
- सितंबर, 2024 में राजस्थान के बाड़मेर में दुर्घटनाग्रस्त मिग-29 को पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया अकाउंट हाल में भारतीय वायु सेना को पहुंची क्षति बताकर साझा कर रहे हैं, जबकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन