फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India rejected a UN report alleging human rights violations in Kashmir

कश्मीर पर UN ने जारी की रिपोर्ट, सुब्रमण्यम स्वामी बोले- कूड़ेदान में फेंक दूंगा

Thu, 14 Jun 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Jun 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
India rejected a UN report alleging human rights violations in Kashmir
फाइल फोटो

भारत ने कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन मामले में संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। रिपोर्ट को खारिज करते हुए भारत ने इसे निराशाजनक, पक्षपातपूर्ण और प्रायोजित बताया है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह रिपोर्ट खुल्लमखुल्ला पक्षपात से भरी है और यह पूरी तरह से निराधार है। यहां तक कि मंत्रालय ने रिपोर्ट में यूएन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह रिपोर्ट देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सीधा उल्लंघन है। 
विज्ञापन


वहीं यूएन की रिपोर्ट पर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि 'मैं उस रिपोर्ट को कूड़ेदान में फेंक देंगे। वे पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं क्योंकि इन्हें ऐसे लोगों ने तैयार किया है जिन्हें इस मुद्दे की जानकारी ही नहीं। हम इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करना नहीं चाहते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि गुरुवार को जारी इस रिपोर्ट में यूएन ने पाक अधिकृत कश्मीर और जम्मू-कश्मीर दोनों में ही कथित तौर पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया है। यही नहीं यूएन ने इन उल्लंघनों का आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग भी की है। 

विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए इसे पक्षपातपूर्ण बताया है और कहा है कि हम इस रिपोर्ट को अस्वीकार करते हैं। मंत्रालय ने रिपोर्ट पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि इसमें दी गई जानकारी का कोई आधार नहीं है।

इसके साथ ही मंत्रालय ने पूरी दुनिया को एक बार फिर कहा है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और जिस कश्मीर के हिस्से पर पाकिस्तान ने अपना कब्जा जमा रखा है वह भारत की ही जमीन है।  

वहीं दूसरी तरफ यूएन की इस रिपोर्ट पर पाकिस्तान ने खुशी जाहिर की है। बता दें कि यूएन की यह पूरी रिपोर्ट को भारतीय सेना पर केंद्रित है। और यह 2016 में भारतीय सेना द्वारा बुरहान वानी की हत्या के बाद दोनों देशों में कड़वाहट के इर्द-गिर्द गढ़ी गई है। इसमें पाक अधिकृत कश्मीर के बारे में जिक्र तक नहीं किया गया है। 


रिपोर्ट में आजाद जम्मू और कश्मीर के बारे में और वहां हो रहे मानवाधिकार के उल्लंघन के साथ साथ पाकिस्तान को आतंक का पनाहगाह बताए जाने को लेकर अागाह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed