फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India registers record single day spike of 9971 COVID cases 287 deaths, become sixth most affected country in World

Corona in India: पिछले 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 9971 मामले, 287 मरीजों की हुई मौत

Sun, 07 Jun 2020 02:22 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 07 Jun 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
India registers record single day spike of 9971 COVID cases 287 deaths, become sixth most affected country in World
थर्मल स्क्रीनिंग के लिए कतार में खड़े लोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,971 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद देश में कोविड-19 के मामले 2,46,929 हो गए हैं।

विज्ञापन


भारत में रविवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 287 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,929 हो गई है।

Coronavirus in India Live Updates: देशभर में संक्रमितों की संख्या दो लाख 46 हजार के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 1,20,406 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुल 1,19,292 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक करीब 48.36 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह से अब तक हुई 287 मौतों में से 120 मौत महाराष्ट्र में, 53 दिल्ली में, 29 गुजरात में, 19 तमिलनाडु में, 17 पश्चिम बंगाल में, मध्यप्रदेश में 15, राजस्थान में 13, तेलंगाना में 10, जम्मू-कश्मीर में तीन, कर्नाटक, पंजाब और छत्तीसगढ़ में दो-दो और केरल और बिहार में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक हुई 6,929 मौतों में से सर्वाधिक 2,969 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 1,219, दिल्ली में 761, मध्यप्रदेश में 399, पश्चिम बंगाल में 383, उत्तर प्रदेश में 257, तमिलनाडु में 251, राजस्थान में 231, तेलंगाना में 123 और आंध्र प्रदेश में 73 लोगों की मौत हुई है।

कर्नाटक में 59 और पंजाब में 50 मरीजों की संक्रमण के कारण जान गई है। जम्मू-कश्मीर में संक्रमण से 39 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 30, हरियाणा में 24, केरल में 15, उत्तराखंड में 11, ओडिशा में आठ और झारखंड में अब तक सात लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई। असम और छत्तीसगढ़ में चार-चार लोगों की मौत हुई। मेघालय और लद्दाख में एक-एक रोगी की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मेघालय और लद्दाख में एक-एक मौत हुई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार 70 फीसदी मौतों के मामले ऐसे हैं जिसमें मरीज पहले से ही अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह तक जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 82,968 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 30,152, दिल्ली में 27,654, गुजरात में 19,592, राजस्थान में 10,331, उत्तर प्रदेश में 9,733 और मध्यप्रदेश में 9,228 लोग हैं।

पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,738 हो गई है। वहीं कर्नाटक में 5,213, बिहार में 4,915 और आंध्र प्रदेश में 4,510 मरीज हैं।
हरियाणा में कोरोना वायरस के 3,952, तेलंगाना में 3,496, जम्मू-कश्मीर में 3,467, और ओडिशा में 2,781 मामले हैं। पंजाब में 2,515 और असम में 2,397 मामले हैं। केरल में 1,807 और उत्तराखंड में 1,303 लोग संक्रमित हैं।


झारखंड में 1,000, छत्तीसगढ़ में 923, त्रिपुरा में 747, हिमाचल प्रदेश में 400, चंडीगढ़ में 309, गोवा में 267, मणिपुर में 157, नगालैंड में 107 और पुडुचेरी और लद्दाख में 99 मामले हैं।

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 मामले जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मेघालय में संक्रमण के 33-33 मामले हैं।मिजोरम में 24, दादर एवं नगर हवेली में 19 और सिक्किम में अब तक कोविड-19 के तीन मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed