फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india reacts iran firing indian ships strait of hormuz vikram misri statement

MEA: 'बेहद परेशान करने वाली घटना', भारतीय जहाजों पर ईरानी नौसेना की गोलीबारी पर विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

Mon, 20 Apr 2026 04:26 AM IST
Nirmal Kant एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 20 Apr 2026 04:26 AM IST
सार

MEA: होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर ईरानी नौसेना की गोलीबारी को गंभीर बताते हुए भारत ने कड़ी आपत्ति जताई और नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखने का आह्वान किया। विदेश सचिव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों को सुरक्षित और खुला रखना जरूरी है तथा नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
india reacts iran firing indian ships strait of hormuz vikram misri statement
विक्रम मिस्री, विदेश सचिव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय व्यापारिक जहाजों पर ईरानी नौसेना की गोलीबारी पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस घटना को बेहद परेशान करने वाला करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में नौवहन की स्वतंत्रता किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। सरकार ने इस मामले को कूटनीतिक स्तर पर उठाते हुए शनिवार को ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली को तलब किया था।
विज्ञापन


होर्मुज जैसा अहम मार्ग अंतरराष्ट्रीय व्यापार की जीवनरेखा: मिस्री
मिस्री ने रविवार को कहा कि हम इस हमले से बेहद विचलित हैं। अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों को ऊर्जा संबंधी व अन्य सभी व्यापार के लिए निर्बाध व खुला रहना चाहिए। मिस्री ने ईरान को यह भी याद दिलाया कि होर्मुज जैसा अहम मार्ग अंतरराष्ट्रीय व्यापार की जीवनरेखा है और इसके सिद्धांतों का सम्मान करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


'युद्ध से क्षेत्रीय सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से भारत चिंतित'
विदेश सचिव ने ईरान के समक्ष भारत की चिंता साझा की व नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से क्षेत्रीय सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से हम चिंतित हैं। ईरान के राजदूत ने आश्वासन दिया था कि वे भारत की चिंताओं और सुझावों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'किसी को छेड़ते नहीं, कोई छेड़े तो छोड़ते नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ईरानी नौसेना की गनबोट्स ने होर्मुज में दो भारतीय जहाजों सनमार हेराल्ड और जग अर्नव पर बिना चेतावनी गोलीबारी की थी। यह जहाज इराक और सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर भारत आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed