फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reached pre-lockdown times in coronavirus deaths, Less than 500 deaths reported in the last 24 hours

महामारी के बीच आई राहत भरी खबर, कोरोना मौतों के मामले में लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति में पहुंचा भारत

Mon, 26 Oct 2020 01:48 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 26 Oct 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
India reached pre-lockdown times in coronavirus deaths, Less than 500 deaths reported in the last 24 hours
स्वैब नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोविड-19 से होने वाली मौतों का ग्राफ भी नीचे की ओर जाता हुआ दिख रहा है। वहीं, वायरस के कारण 24 घंटे में होने वाली मौतों को देखें तो भारत लॉकडाउन से पहले की स्थिति में पहुंच गया है। कोरोना से लड़ रहे देश के लिए यह राहत की बात है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के चलते 500 से कम लोगों की मौत हुई है। वहीं, कोरोना मृत्यु दर 1.5 फीसदी पर आ गई है, जो 22 मार्च के बाद से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। दूसरी तरफ, भारत के 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर 1 फीसदी से भी कम है। 
विज्ञापन

 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,149 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 480 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के चलते अब तक देश में 79 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 79,09,960 है। 

आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 71 लाख से अधिक लोग वायरस से ठीक हुए हैं। कोरोना से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 71,37,229 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 59,105 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं, कोविड-19 के चलते अब तक देश में 1,19,014 लोगों की मौत हुई है।  

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक कोरोना के 10,34,62,778 परीक्षण हुए हैं। इसमें 9,39,309 नमूनों की जांच रविवार को की गई। आंकड़ों के मुताबिक भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 6,53,717 लाख है। 

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 480 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 112 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के 60, दिल्ली के 33, कर्नाटक के 32, तमिलनाडु के 31 और उत्तर प्रदेश के 28 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,19,014 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र 43,264, तमिलनाडु के 10,924, कर्नाटक के 10,905 , उत्तर प्रदेश के 6,882, आंध्र प्रदेश के 6,587, पश्चिम बंगाल के 6,487 , दिल्ली के 6,258 , पंजाब के 4,117 और गुजरात के 3,686 लोग थे।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 फीसदी से ज्यादा मामलों में मरीजों में अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed